Mission 2024: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव पर पूरा फोकस

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने ललन सिंह को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी केसी त्यागी को दी है। शनिवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक घोषणा की गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू जल्द क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय दल की पार्टी बनेगी। सीएम के अलावा बिहार के तमाम मंत्रियों के साथ-साथ केसी त्यागी और तमाम बड़े नेता पार्टी की इस अहम बैठक में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अब हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय होगी और पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
जेडीयू का मिशन 2024
पार्टी ने सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी केसी त्यागी को दी है। बिहार में जेडीयू भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चला रही है। फिलहाल, जेडीयू अपने नेता नीतीश कुमार को 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा पेश करने में जुटी हुई है। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्य योजना तैयार कर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि बैठक में देशभर से पार्टी के करीब 187 पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ललन सिंह को पार्टी का नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में आयोजित सदस्यता अभियान में पार्टी के 70 लाख सदस्य बनने पर पार्टी नेताओं को बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS