भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, लखनऊ और पटना समेत देश के कई हिस्सों में दिखा अद्भूत नजारा

भारत में भी साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) दिखा है। देश में शाम 4 बजकर 23 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ईटानगर में ग्रहण लगा। यूपी (Uttar Pradesh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और बिहार (Bihar) समेत कई राज्यों के विभिन्न जिलों से चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आ रही हैं। देखिये तस्वीरें...
भोपाल में भी दिखा चंद्र ग्रहण
मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। एक वैज्ञानिक ने बताया कि नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर आकर ग्रहण देखें, लेकिन सूर्यग्रहण को देखने के लिए बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
मध्य प्रदेश: भोपाल में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
एक वैज्ञानिक ने बताया, "लोग चंद्र ग्रहण को नग्न आखों से देख सकते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण के समय सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लोग इसे बाहर आकर देखें और हम चाहते हैं कि लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागरुक हो।" pic.twitter.com/FHzYadTsp2
लखनऊ से आई मनमोहक तस्वीर
यूपी की राजधानी लखनऊ से चंद्र ग्रहण की मनमोहक तस्वीर सामने आई है। यहां के लोग भी ग्रहण को देखने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि उन्होंने जब से यह खबर पढ़ी थी, तब से सोचा था कि चंद्र ग्रहण देखना है। डर था कि कहीं आसमान पर बादल न छाए। आसमान साफ है तो हमें यह अद्भूत नजारा देखने का मौका मिला।
भारत में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा, तस्वीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।#lunareclipse2022 pic.twitter.com/Owodeoce6i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
बिहार में भी लोगों ने देखा ग्रहण
बिहार के पटना में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। एक बच्ची ने बताया, "हमने इससे पहले कभी चंद्र ग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्र ग्रहण देखना का मन भी था और देखकर अच्छा लग रहा था।"
भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चल रहा है, तस्वीर असम के गुवाहाटी की है। pic.twitter.com/qzBMA2fuUo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
आस्था की गंगा में किया स्नान
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ग्रहण के चलते गंगा नदी में स्नान किया। घाट पर लोग हजारों की संख्या में नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से भी खासे इंतजाम किए गए।
उत्तर प्रदेश: चंद्र ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं ने वाराणसी में गंगा नदी में स्नान किया। pic.twitter.com/QpYBILiPnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS