Lata Mangeshkar Award: पीएम मोदी को मिला सबसे पहला'लता दीनानाथ मंगेशकर' अवॉर्ड, बोले... इस बार राखी पर नहीं होंगी दीदी

मुंबई (Mumbai) में पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे पहला लता दीनानाथ मंगेशकर (Lata Deenanath Mangeshkar Award) अवॉर्ड दिया गया। मुंबई के षण्मुखानांद हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, देवेंद्र फडणवीस, गायिका आशा भोसले, उषा मंगेशकर और समेत मंगेशकर परिवार मौजूद रहा।
Mumbai | When the award is in the name of an elder sister like Lata Didi, it is a symbol of her oneness and love for me. So, it's not possible for me not to accept. I dedicate this award to all the countrymen: PM Modi on the first Lata Deenanath Mangeshkar Award pic.twitter.com/H2BZhZJHxn
— ANI (@ANI) April 24, 2022
सुरों की महारानी लता दीदी मंगेशकर के नाम पर पहला 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' समारोह का आयोजन किया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड राष्ट्रीय सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला अवॉर्ड है। यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके काम और देश की सेवा के लिए दिया गया है।
अवॉर्ड लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीत एक साधना और एक भावना है। जो अव्यक्त को व्यक्त कर सकता है। संगीत ऊर्जा और चेतना पैदा करता है। लता दीदी भी उम्र और कर्म में बड़ी थीं। आगे कहा कि लता दीदी सादगी की मूर्ति, सरस्वती देवी की मूर्ति थीं। संगीत आपको शौर्य से भर देता है। संगीत मातृत्व और प्रेम की भावना दे सकता है।
आगे कहा कि संगीत आपको देशभक्ति और कर्तव्य के शिखर पर ले जा सकता है। संगीत की इस शक्ति को लता दीदी के रूप में देखकर हम सभी भाग्यशाली हैं। पीएम को यह अवॉर्ड दिग्गज गायिका आशा भोसले, उषा मंगेशकर और आदिनाथ मंगेशकर के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में जब पीएम मोदी पहुंचे तो यहां देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS