भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 28वें सेनाध्यक्ष होंगे। एक सितंबर 2019 में ही लेफ्टीनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभाली थी।
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane will be the next Indian Army Chief pic.twitter.com/0bQBClXwPO
— ANI (@ANI) December 16, 2019
इस बार सेनाप्रमुख की नियुक्ति में सरकार ने पहली बार वरिष्ठता क्रम का जस का तस पालन किया है और सेनाप्रमुख बनने की दौड़ में शामिल सेना की उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और दक्षिणी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी के अलावा सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नरावने के नाम पर अपनी रजामंदी की मुहर लगाई है।
वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल नरावने उप-सेनाप्रमुख के पद पर नियुक्त हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति इसी साल सितंबर महीने मे की गई थी। उप सेनाप्रमुख के पद पर नियुक्ति से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरावने सेना की पूर्वी कमांड और ट्रैनिंग कमांड (आरट्रैक) के प्रमुख भी रह चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS