Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लॉन्च, राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज

तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Tamil Nadu's Kanyakumari) से कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने बुधवार को 3570 किलो मीटर की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का शुभारंभ किया। इस मौके पर राहुल गांधी के अलावा, पीसी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी नजर आए। राहुल गांधी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए इस यात्रा की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि मैं यहां क्यों आया हूं। तमिलनाडु के लोगों से मेरा एक रिश्ता है। ये राज्य में खुशी देता है। आप सभी जानते हैं कि मैं यहां समुद्र किनारे अपनी एक शुरुआत के लिए आया हूं। ये जगह से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। इसलिए यहां हूं। आजादी के कई सालों के बाद हमें यह जरुरत महसूस हुई।
LIVE: Launch of the #BharatJodoYatra | Kanyakumari | Tamil Nadu https://t.co/jleOIeqQuF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2022
आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि लाखों हिंदुस्तानियों ने इस जरुरत महसूस किया। देश में क्या हो रहा है। कई लोग, लाखों लाखों लोग को एक एक्शन की जरूरत महसूस हुई कि भारत को एकसाथ लाया जाए। हम यहां देख सकते हैं कि जब हम भारतीय ध्वज को देखते हं तो इसे सैल्यू करते हैं। कुल लोग इस फ्लैग को देखते हैं तीन कलर, एक चक्र, ये कपड़े का टुकड़ा है तो इसे वे सैल्यू करते हैं।
भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे यानी बीजेपी सोचती है कि यह तिरंगा उनकी निजी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा इतनी आसानी से नहीं मिलता। किसी ने हमें नहीं दिया। यह उपहार नहीं था। यह भारतीयों द्वारा अर्जित किया गया था। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि यह भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकरी पल होगा और कांग्रेस के कायाकल्प के लिए भी एक निर्णायक पल होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS