Meghalaya-Nagaland Election 2023: मेघालय में 81.94 प्रतिशत और नगालैंड में 74.32 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़ें तमाम अपडेट्स

Meghalaya-Nagaland Election 2023: मेघालय में 81.94 प्रतिशत और नगालैंड में 74.32 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़ें तमाम अपडेट्स
X
नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। यहां कुल 119 सीटों के लिए मतदान जारी है। भंडारी पोलिंग स्टेशन पर हुई फायरिंग। पढ़ें चुनाव के तमाम अपडेट्स।

Meghalaya-Nagaland Election 2023: नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 27 फरवरी को सुबह मेघालय में 60 सीटों पर जबकि नागालैंड में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोग सुबह से ही वोट डाल रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी बूथ पर लोगों को भटकने नहीं दिया जा रहा है। दोनों ही राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। राज्य की जनता और तमाम पार्टियों को सिर्फ एक ही बात का इंतजार होगा कि इस बार किसकी सत्ता कायम होगी।

  • मेघालय में 81.94 प्रतिशत और नगालैंड में 74.32 फीसदी हुई वोटिंग
  • मेघालय में 3 बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ।
  • नगालैंड में 3 बजे तक 73 फीसदी मतदान हुआ। ​​​​​​​
  • मेघालय में 1 बजे तक 44.7 फीसदी मतदान हुआ।
  • नगालैंड में 1 बजे तक 57 फीसदी वोटिंग हुआ।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गारो हिल्स के तुरा में वाल्बकग्रे -29 बूछ पर वोट डाला।
  • नगालैंड के भंडारी पोलिंग स्टेशन पर हुई फायरिंग, इससे NPP वर्कर घायल हो गया है।
  • नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के उमाबस्ती इलाके में वोटिंग के दौरान हुआ पथराव। हिंसा के कारण रोकनी पड़ी वोटिंग।
  • नगालैंड में सुबह 11 बजे तक 35.3 फीसदी मतदान हुआ।
  • मेघालय में सुबह 11 बजे तक 26.7 फीसदी मतदान हुआ।
  • नगालैंड में सुबह 9 बजे तक 17.17 फीसदी मतदान हुआ।
  • मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.06 फीसदी मतदान हुआ।

नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कारण यहां 59 सीटों पर ही वोटिंग हो रही है। दोनों ही राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। मेघालय में भाजपा ने नेशनल पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। हालांकि इस बार चुनाव दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ नगालैंड में बीजेपी ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई। यहां दोनों पार्टी साथ में ही चुनाव लड़ रही हैं।

नगालैंड में चुनाव के तमाम अपडेट्स

नगालैंड में सुबह 7 बजे से ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। यहां कुल 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान किए जा रहे हैं। बीते 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कारण से भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वी शशांक शेखर ने बताया कि राज्य में कुल 13 लाख मतदाता हैं। 59 सीटों पर मतदान के लिए कुल 2315 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। इसके लिए 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 4 महिला और 19 निर्दलीय कैंडिडेट शामिल हैं।

मेघालय में चुनाव के तमाम अपडेट्स

मेघालय के कुल 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसके लिए 3419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी 60-60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा TMC 56 कैंडिडेट भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। मेघालय में कुल 30 लाख मतदाता हैं। मैदान में 375 कैंडिडेट हैं, जिसमे 339 पुरुष, 36 महिलाएं शामिल हैं।

Tags

Next Story