वायनाड से केंद्र पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ये सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही

कांग्रेस नेता राहुला गांधी इन दिनों केरल दौरे पर हैं। कृषि कानून पर हो रहे विरोध को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया। वहीं एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि भारत के किसान जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं। उसे पूरा देश देख रहा है। केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाए गए है।
राहुल ने आगे कहा कि मैंने हिंदी में कहता हूं कि सरकार में दो लोग सरकार के बाहर दो लोगों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। कृषि एकमात्र व्यवसाय है, जो भारत के किसानों का है। हर दूसरा व्यवसाय किसी न किसी का है। कुछ लोग इस व्यवसाय का मालिकाना चाहते हैं और इन 3 कानूनों को 2-3 लोगों को भारतीय कृषि को नियंत्रित करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाया गया है। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाया। किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के वायनाड में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया।
साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला जारी रहा बोल। केरल में भी किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ अभियान जारी है। राहुल गांधी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर रैली में भाग लेने पहुंचे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS