लोजपा सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, RML अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

लोजपा सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, RML अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
X
लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद राम चंद्र पासवान को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद राम चंद्र पासवान को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रामचंद्र पासवान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से ले रहे हैं।

रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई भी हैं। रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से चौथी बार सांसद हैं। वह तीनों भाईं में सबसे छोटे हैं। तीनों भाई और चिराग पासवान सांसद हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story