हैदराबाद रेप केस: शादनगर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फेंके चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हैदराबाद रेप केस: शादनगर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फेंके चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
X
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के बलात्कार और हत्या के मामले के आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप और फिर हत्या के बाद शव जलाने की घटना से पूरे देश में गुस्सा है। जब लोगों को मालूम हुआ कि आरोपियों को शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया तब सैकड़ों लोग जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाने में घुसने की कोशिश की।

तब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान शादनगर पुलिस स्टेशन के बाहर लोग पुलिस पर चप्पल फेंकने लगे। इसके बाद भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया।

जिसका वीडियो भी वायल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरबाही बरतने का आरोप लगया है और कहा कि हमें न्याय चाहिए। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने पर स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के आसपास से हट गए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी भेजे गए जेल

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के बलात्कार और हत्या के मामले के आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

इसके बाद शादनगर पुलिस स्टेशन से चंचलगुडा सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने चार आरोपी मोहम्मद आसिफ पाशा, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story