Lockdown 4.0: बीएस येदियुरप्पा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें लॉकडाउन में क्या मिलेगी छूट

Lockdown 4.0: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राज्य में सिर्फ सड़क राज्य परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट बसें ही चलेंगी।
कंटेनमेंट ज़ोन्स में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों अनुमति दी जाएगी। रविवार को पूरे राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहा करेगा। सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। सभी ट्रेनों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जाएगी।
इन राज्य के लोगों को नहीं मिलेगी प्रदेश में एंट्री
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आगे बताया कि हमने 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है।
We have decided not to allow entry of people from Gujarat, Maharashtra, Kerala and Tamil Nadu till May 31st: Karnataka CM BS Yediyurappa pic.twitter.com/TlHKTJYwLg
— ANI (@ANI) May 18, 2020
केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
बता दें कि देश में लगातार बढ़ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन 4 लागू कर दिया गया है। देश में लॉकडाउन 4 31 मई तक लागू रहेगा। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय रविवार को लॉकडाउन 4.0 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। लेकिन केंद्र ने राज्य सरकरों को लॉकडाउन में छूट देने का फैसला उनपर छोड़ा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में पहली बार एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 2347 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। देशभर में अभी तक 96248 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र के मुंबई में 17 मई को रिकॉर्ड 1595 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सिर्फ मुंबई में अभी तक 20150 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि पूरे प्रदेश में कुल 33053 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में 639, दिल्ली में 422, गुजरात में 391, राजस्थान में 242, उत्तप्रदेश में 206, बिहार में 142 और पश्चिमी बंगाल में 101 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS