लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 1.0 हुआ जारी, तीन फेज में खोला जाएगा देश, पढ़ें गाइडलाइंस

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के बाद सोमवार से (Unlock 1.0) अनलॉक 1.0 जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ (Guidelines) गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। इसके तहत तीन फेज में देश को खोला जाएगा। पहले फेज में 8 जून से कुछ छूट दी जाएंगी। कंटेनमेंट जॉन में 30 जून तक (Lockdown) लॉकडाउन जारी रहेगा।
दूसरी तरफ 30 जून तक रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान यातायात से लेकर सभी दुकानें और उद्योग बंद रहेंगे। सभी स्थितियां सामान्य होने पर दिन और रात की अनुमति दी जाएगी। वहीं देश में चीजों को तीन फेजों में बांटा गया है। इनमें पहला फेज 8 जून को खोला जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 के बाद अब (MHA Issue Guidelines) नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। नई गाइडलाइन में जान के साथ जहान को भी बराबर का महत्व देते हुए दैनिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए छूट दी गई है। इसमें धार्मिक स्थल से होटल और रेस्टोरेंट से लेकर शॉपिंग मॉल 8 जून से खोले जा सकेंगे। लेकिन (Advisory) एडवायजरी का पूरी तरह से पालन करना होगा। इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
वहीं देश में जिन जगहों पर कंटेंनमेंट जोन जारी हैं। वहां पर 30 जून तक किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। रात के समय आवाजाही पर भी पूर्णतह रोक लगी रहेगी। सिर्फ जरूरी वस्तुओं या इमरजेंसी में रात के समय आना जाना किया जा सकेगा। देश में 30 जून तक रात के 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
इस तरह 3 फेजों में बांटी गई हैं चीजें, जानें किस फेज में हैं क्या ?
गाइडलाइन के साथ शुरू हुआ अनलॉक 1.0 को सरकार ने 3 फेजों में बांट दिया है। तीनों ही फेजों को धीरे धीरे खोला जाएगा। इनमें पहला (Phase-1) फेज 8 जून से खोला जा सकता है। बाकी फेजों को भी खोला जाएगा। इसके साथ ही तीनों फेजों के खुलने के बावजूद 30 जून तक रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक हर चीजें बंद होने के साथ ही सडकों पर अवागमन पर भी रोक रहेगी।
फेज 1 में आने वाली इन सभी चीजों को 8 जून को खोल दिया जाएगा। हालांकि इन पर निगाह भी रखी जाएगी कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।
धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च और सभी इबादत की जगह
रेस्टोरेंट, होटल, मॉल्स
शॉपिंग मोल्स व आदि शामिल है।
फेज 2 में एजुकेशन सेंटरों को रखा गया है। इस फेज को खोलने को लेकर जुलाई में ही फैसला किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो फेज दो को खोलने से पहले राज्य सरकारें संस्थान और उससे जुड़े बच्चों के परिजनों से ही सलाह के बाद खोलेगी।
स्कूल
कॉलेज
ट्रेनिंग सेंटर
कोचिंग सेंटर
कंप्यूटर सेंटर
फेज 3 में यात्रा से लेकर कल्चर और शादी विवाह से लेकर सिनेमा घर और स्वीमिंग सेंटरों को रखा गया है। इनको खोलने का फैसला सबसे अंत में लिया जाएगा।
मेट्रो रेल
इंटरनेशनल फ्लाइट्स
भारतीय रेल
शादी विवाह, सोशल प्रोग्राम, सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल, बार, क्लब, असेंबली हॉल, कल्चरल फंशंस, पॉलिटिकल प्रोग्राम आदि शामिल हैंं। जहां पर ज्यादा लोग एकत्र होते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS