Lockdown: मणिपुर में लॉकडाउन 15 जुलाई तक बढ़ाया गया

मणिपुर में लॉकडाउन 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इस बात की जानकारी मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दी है। सीएम का कहना है कि उनकी सरकार ने जारी लॉकडाउन को और 15 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन को 1 से 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है। आगामी 30 जून को लॉकडाउन हटाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
सीएम ने बताया कि अंतर-जिला बस सेवा का संचालन 1 से 15 जुलाई के बीच जारी रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोविड-19 से संबंधित सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। हालांकि, इस दौरान अन्य किसी सार्वजनिक परिवहन के संचालन की अनुमति नहीं रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर में कोरोना वायरस के अब तक 1,092 मामले सामने आ चुके हैं।
गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन
बता दें कि असम के गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। शहर की सड़कें खाली पड़ी हैं।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के 28 जून को रिकॉर्ड 19610 मामले आए हैं। इसके बाद देश में अभी तक 5 लाख 49 हजार 197 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 10 हजार 880 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 3 लाख 21 हजार 774 मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS