Lockdown In India: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब लगातार कई राज्यों के नेता संपूर्ण लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार से पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना एकमात्र उपाय है। सरकार को जल्द से जल्द फैसला लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लगा देना चाहिए।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सिर्फ एक रास्ता है और वह है पूर्ण लॉकडाउन। ऐसा समय आ गया है जब देश में कोरोना मामलों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। ऐसे में हम सभी को कोरोना की चैन को तोड़ना होगा।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना महामारी से निपटने का एक ही समाधान पूर्ण लॉकडाउन है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। आगे लिखा कि समाज के कुछ तत्वों को न्याय योजना का लाभ देकर पूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए। लगातार कांग्रेस पार्टी सरकार से गरीब तबके के लोगों को सहायता देने के लिए बोल रही है। वहीं राहुल गांधी ने इससे पहले भी केंद्र सरकार को कोरोना के रोकथाम को लेकर सुझाव दिए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे के दौरान 3,57,229 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 3,449 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। हालांकि 3 लाख 20 हजार लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। दुनिया भर के करीब 40 से अधिक मामले हर दिन भारत में सामने आ रहे हैं। लेकिन बीते 15 दिनों के अंदर कोरोना के नए मामलों में कमी आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS