तमिलनाडु में 19 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

तमिलनाडु में कोरोना वायरस की रफ्तार अब कम हो गई है। लेकिन राज्य सरकार अभी पूरी तरह से छूट देने के मूड में नहीं है। तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को और ढील के साथ 19 जुलाई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। सीएम एमके स्टॉलिन और आला अधिकारियों की बैठक के बाद सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है।
जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, होटल, नाश्ते की दुकानें, चाय की दुकानें, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें 50 प्रतिशत ग्राहकों की छमता के साथ रात 9 बजे तक खुल सकेंगीं। वहीं अंतरराज्यीय बस परिवहन, सिनेमा हॉल, बार-पब, स्विमिंग पूल, सार्वजनिक सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम, शिक्षण संस्थान, चिड़ियाघर और अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा, पुडुचेरी के लिए बस सेवाएं भी अब अपना परिचालन फिर से शुरू कर सकती हैं, सरकारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है।
तमिलनाडु में कोरोना वायरस की स्थिति
जानकरी के लिए आपको बता दें कि तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या में कमी का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 हजार 921 नए मरीज सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25.10 लाख हो गयी है। वहीं 69 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 33 हजार 322 हो गया है। जबकि एक दिन में 3 हजार 411 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि, अबतक 24,46,552 लोग ठीक हो चुके हैं। 33,224 एक्टिव केस हैं।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 42,766 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,95,716 हो गयी है। वहीं 1 दिन में 1,206 नई मौतों के बाद देश में कुल मरने वालों की संख्या 4,07,145 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 45,254 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी के साथ देश में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की संख्या 2,99,33,538 हो गयी है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,55,033 है। यह सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS