Lockdown Updates: दिल्ली के बाद अब यूपी-बिहार में लॉकडाउन!, जानें ताजा हाल

Lockdown Updates: दिल्ली के बाद अब यूपी-बिहार में लॉकडाउन!, जानें ताजा हाल
X
देश की कोरोना और ओमिक्रॉन (Coronavirus and Omicron) के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही पाबंदियां भी सख्त होती जा रही है।

देश की कोरोना और ओमिक्रॉन (Coronavirus and Omicron) के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही पाबंदियां भी सख्त होती जा रही है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब चर्चा हो रही है कि दिल्ली के साथ क्या एनसीआर (NCR) में भी यहीं नियम लागू होगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Uttar Pradesh, Haryana) राज्य की सीमाएं दिल्ली को छूती हैं। आज सीएम अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सख्ती बढ़ बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि थोड़ी देर में होने वाली बैठक में नए पाबंदियों के साथ यूपी में भी वीकेंड या मिनी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ऐसे में योगी सरकार कई और पाबंदियां बढ़ा सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं।

कोविड के बदलते हालात के बीच हालांकि चर्चा यह भी हो रही है कि सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल समेत वीकेंड कर्फ्यू पर फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि दूसरी तरफ सूत्रों से जानकारी मिली है कि नीतीश बहुत कड़े फैसले लेने वाले हैं. आज यानि मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक में नीतीश मिनी लॉकडाउन लगा सकते हैं। बीते दिन सीएम नीतीश के जनता दरबार और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के साथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुंबई में भी लॉकडाउन लगाने के संकेत मिले हैं।

Tags

Next Story