Lohri 2021: इन बेहतरीन कोट्स से अपनों को दें लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

Lohri 2021 (लोहड़ी 2021) : भारत में हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के अलगे दिन यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल देश में लोहड़ी 13 जनवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व पंजाब-हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भारत के साथ दुनिया के विभिन्न देशों में भी यह त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्योंकि पंजाब-हरियाणा के लोग भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी बसे हुए हैं। इसलिए लोहड़ी के त्योहार (Lohri Festival) पर लोग एक- दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं (Lohri Ki Subhkamnaye) जरूर देते हैं। इसलिए हम आपके लिए लोहड़ी कोट्स का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आये हैं। जिन्हें आप सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिश्तेदारों, दोस्तों एवं अन्य को शेयर कर लोहड़ी 2021 शुभकामनाएं दे सकते हैं।
लोहड़ी कोट्स का बेहतरीन कलेक्शन
1
मीठे गुड में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आये हर दिन सुख और शांति,
विश यू अ हैप्पी लोहड़ी..
2
इस से पहले के लोहड़ी की शाम हो जाये,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाये,
और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाये,
आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं..
3
फिर आ गयी भांगड़ा के बारी,
लोहड़ी मानाने की करो तैयारी,
आग के पास सब आओ,
सुंदर मुंदरीए जोर से गाओ.
शुभ लोहड़ी..
4
चांद को चांदनी मुबारक,
दोस्त को दोस्ती मुबारक,
मुझको आप मुबारक,
और मेरी तरफ से आपको लोहड़ी मुबारक..
5
सर्दी की थरथराहट में,
मूंगफली, रेवरी और गुर के साथ,
लोहड़ी मुबारक हो प्यार,
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ,
हैप्पी लोहड़ी..
नोट:- ये लोहड़ी कोट्स विभिन्न वेबसाइट्स से लिए गए हैं..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS