Lohri 2021 Weather: लोहड़ी पर उत्तर भारत में दिखेगा ठंड का डबल अटैक, ऐसा रहेगा मौसम

Lohri 2021 Weather: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों ठंड गई है। वहीं उत्तर भारत में बरसात से भी लोगों को कोहरा से राहत मिली है। लोहड़ी पर पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 10 और 11 जनवरी को कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे मौसम में और बदलाव होगा। जारी किए बारिश के अलर्ट के बाद ज्यादातर राज्यों में शीतलहर बढ़ेगी, जिसके चलते फिर से ठंड में इजाफा होगा। 2-3 दिनों देश के कई राज्यों में तापमान गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के आज के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में लोहड़ी (Lohri) तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहने का अनुमान है। आज से 13 जनवरी तक हिमाचल में मौसम (Weather) शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही आठ से 13 जनवरी तक किसी प्रकार की चेतावनी भी नहीं जारी की गई है। ऐसे में अब लोहड़ी तक हिमाचलवासियों को खराब मौसम से राहत मिलने वाली है।
आपको बता दें कि दो जनवरी से हिमाचल सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदली थी। 6 जनवरी तक मौसम खराब रहा था। इस दौरान बारिश (Rain) व बर्फबारी (Snowfall) हुई है। पिछले 24 घंटे में शिमला में 0.8, सुंदरनगर में 0.1, भुंतर में 1.2, धर्मशाला (Dharamshala) में 11.8, ऊना में 3.0, पालमपुर में 5.6, मनाली में 9.0, कांगड़ा में 2.0, मंडी में 0.6, चंबा में 8.0, डलहौजी में 12.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। केलांग में 15.0 और कल्पा में 6.0 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
जम्मू कश्मीर में खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में खतरनाक बर्फीले तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजोरी,उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल और कारगिल रियासी, लेह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
लोहड़ी पर पंजाब का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में लोहड़ी पर ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। पंजाब में वैसाखी त्योहार की तरह लोहड़ी का संबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। पौष की कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए भाईचारे की सांझ और अग्नि का सुकून लेने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार लोहड़ी के त्योहार पर कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS