Lok Sabha Election 2019 6th Phase: लोकसभा चुनाव के छठे चरण से जुड़ी 5 प्रमुख बातें

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली, हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 23.79 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में चुनाव आयोग के हवाले से इससे जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं...
लोकसभा चुनाव के छठे चरण से जुड़ी 5 प्रमुख बातें...
1. सात राज्यों में 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
2. 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता 979 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।
3. मतदान के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधित मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
4. पिछले पांच चरणों में 543 सीटों में से 424 सीटों पर मतदान हो चुका है।
5. प्रतिशत के अनुसार पिछले पांच चरणों में कुल 78 प्रतिशत सीटों पर मतदान हो चुका है।
बता दें कि इस चरण में कई प्रमुख वीआईपी उम्मीदवारों की साख दांव पर है। इस चरण में 83 महिलाओं समेत 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य-प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम-बंगाल की 8, दिल्ली की 7 सीटों पर चुनाव हो रहा है। छठे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 34 दागी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS