चौथा चरण: पश्चिम बंगाल के बोलपुर बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी, मतदान नहीं हुआ शुरू

चौथा चरण: पश्चिम बंगाल के बोलपुर बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी, मतदान नहीं हुआ शुरू
X
Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ईवीएम खराब होने की खबर आई है।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जो शाम 6 बजे तक होगी।

एएनआई के मुताबिक, सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ईवीएम खराब होने की खबर आई है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर में बूथ संख्या 286/184 और 286/185 पर ईवीएम में गड़बड़ी का पता चला है। जिसके बाद अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 945 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 12.80 करोड़ मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों पर 323, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 152, राजस्थान की 13 सीटों पर 115, मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 108, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 68, बिहार की पांच सीटों पर 66, झारखंड की तीन सीटों पर 59 और ओडिशा की छह सीटों पर 52 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर 18 प्रत्याशियों के लिए तीन चरणों में होने वाली वोटिंग के तहत दूसरे चरण में कुलगाम जिले में करीब 3.44 लाख 224 मतदाताओं को वोटिंग करेंगे। मसलन इस हिसाब से चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों के लिए 961 सियासी सुरमाओं की किस्मत का फैसला होना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story