Lok Sabha Election 2019 Results: PM नरेंद्र मोदी ने Twitter पर अपने नाम के आगे से हटाया 'चौकीदार'

Lok Sabha Election 2019 Results: PM नरेंद्र मोदी ने Twitter पर अपने नाम के आगे से हटाया चौकीदार
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे से 'चौकीदार' शब्द हटा दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के चौकीदार जोड़ा था। उनके अलावा केंद्रीय कैबिनेट के तमाम मंत्रियों ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा था। इसके अलावा उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में 'चौकीदार' अपने नाम के आगे जोड़ा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में लिखा कि भारत के लोग चौकीदार बन गए और राष्ट्र की महान सेवा की। चौकीदार भारत को जातिवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार की बुराईयों से बचाने के लिए एक शक्तिशाली प्रतीक बन गया है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अब चौकीदार स्पिरिट को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। इस भावना को हर पल जिंदा रखें और भारत की प्रगति के लिए काम करना जारी रखें। 'चौकीदार' शब्द मेरे ट्विटर नाम से जा रहा है लेकिन यह मेरा एक अभिन्न हिस्सा है। आप सभी से ऐसा ही करने का आग्रह है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story