Lok Sabha Election: गठबंधन पर मायावती ने रुख किया साफ, बताया किसके साथ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के एनडीए में भी कई नए दल शामिल हुए हैं। इसी बीच, बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती (BSP Chief Mayawati) ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और किसी भी गठबंधन में भाग नहीं लेगी। मायावती पर विपक्षी दलों (Opposition Parties) के मोर्चे इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं, सत्तापक्ष के भी मायावती से काफी उम्मीदें थी।
गठबंधन पर बसपा ने का रुख साफ
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने आज अपना रुख साफ कर दिया है। लखनऊ के पार्टी ऑफिस में उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद कहा गया कि बसपा एनडीए और इंडिया गठबंधन से दूरी ही बनाकर रखेगी और लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election) अपने दम पर लड़ेगी। मायावती ने गठबंधन की खबरों पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि बीएसपी विरोधी ताकतें दुष्प्रचार से काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए-इंडिया गठबंधन (NDA) में अधिकतर दलों की नीतियां गरीब विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवाद समर्थक थीं। इससे पहले, बसपा (BSP) प्रमुख ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से गठबंधन पर भरोसा न करने और स्वतंत्र रूप से खड़े होने का आग्रह किया था।
महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर क्या कहा
बैठक में मायावती (Mayawati) ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक (Womens Reservation Bill) पारित करने के लिए भाजपा (BJP) की आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल चुनावी लाभ के लिए ऐसा किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कई राज्यों में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान इस विधेयक से लाभ उठाना चाहती है। बैठक में उत्तर प्रदेश बसपा के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर सिंह भी मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS