PM Modi ने खिलाफ प्रियंका गांधी लड़ेगी चुनाव! कांग्रेस नेता ने किया ये बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को ध्यान रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच सबकी निगाहें का यूपी की वाराणसी (Varanasi) सीट पर अटकी हुई है कि कांग्रेस (Congress) पार्टी यहां से किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी। ऐसे में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। वहीं, इससे पहले यूपी के नए अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्हें जहां से चुनाव लड़ना है। वह वहां से चुनाव लड़ सकती हैं।
वहीं, इन सभी चर्चाओं पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आज शनिवार को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी अपना रुख बदलेगी, तो इसके बारे में सबको जरूर बाएंगे। कांग्रेस का रुख पहले से ही सबको पता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी खड़ा हो सकता है। चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और गांधी।
यह भी पढ़ें:- G20 Summit: कांग्रेस का केंद्र पर गंभीर आरोप, बोली- चुनावी अभियान में जी-20 का इस्तेमाल
दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग की। उन्होंने प्रियंका गांधी बेहद लोकप्रिय चेहरा हैं और हमें पीएम मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत है। पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का सवाल है, तो उससे ज्यादा अच्छा होगा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। फिर पूरे देश में मोदी बनाम प्रियंका गांधी होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS