लोकसभा चुनाव 2019 : 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा जीते मुस्लिम सांसद

लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब आंकड़ो पर चर्चा शुरू हो गई है। देश की कुल आबादी में 14 फीसदी मुस्लिम हैं। इस चुनाव में पार्टियों ने इस वर्ग का वोट हासिल करने के लिए अल्पसंख्यक नेताओं को टिकट देकर सियासी मैदान में उतारा।
इस चुनाव में 25 मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। आबादी के हिसाब से देखा जाए तो पांच फिसदी कम प्रतिनिधि 17वीं लोकसभा में बैठेंगे। 2014 के लोक सभा चुनाव 23 मुस्लिम सांसद चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से इस बार 6 मुस्लिम सांसद लोकसभा पहुंचे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका था। हालकि 2017 में कैराना में हुए चुनाव में तबस्सुम के रूप में एक मुस्लिम सांसद लोकसभा पहुंचा।
उत्तर प्रदेश में सपा के आजम खान रामपुर से, बसपा के कुंवर दानिश अली अमरोहा से, बसपा से ही अफजाल अंसारी गाजीपुर से, सपा के डॉ एसटी हसन मुरादाबाद से, बसपा के हाजी फजलुर्रहमान सहारनपुर से और बसपा के डॉ शफ़ीकुर्रहमान बर्क संभल से जीते हैं।
पश्चिम बंगाल से चार, जम्मू-कश्मीर से तीन, असम से दो, बिहार से दो, केरल से तीन, व तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, लक्षद्वीप और तमिलनाडु से एक-एक मुस्लिम सांसद चुने गए हैं।
बात अगर आजाद भारत के संसदीय इतिहास की करें तो सबसे पहले लोकसभा चुनाव 1952 में 11 मुस्लिम प्रत्याशी जीते थे। सबसे ज्यादा 1980 में 49 मुस्लिम सांसद चुने गए थे। 1984 में ये आंकड़ा 42 पर आ गया। उसके बाद घटता ही गया। साल 2004 में 34 सांसद और 2009 में 30 सांसद चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS