Election Results 2019 : 5.30 बजे BJP HQ में पीएम मोदी लेंगे बैठक, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

LokSabha Election Results (लोकसभा चुनाव परिणाम) : देश की सभी 542 सीटों पर रुझान आ गए हैं। जैसा एग्जिट पोल ने चुनाव परिणाम की संभावित रिजल्ट बताए थे ठीक उसी प्रकार भाजपा ने रुझानों में बढ़त हासिल की है। रुझानों में एनडीए ने कुल 340 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा के इस प्रदर्शन पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। जगह-जगह आतिशबाजियां की जा रही हैं। कार्यकर्ता एक-दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं।
भाजपा के इस बढ़त पर पार्टी कार्यालयों में खुशी की लहर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम तक कर सकती है। पीएम मोदी आज शाम 5.30 बजे पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में दिल्ली भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। जहां पीएम मोदी कार्यकर्ताओं व देश के नाम संबोधन करेेंगे।
BJP Parliamentary board meeting to be held later today. PM Modi to meet BJP workers at party office at 5.30 pm today pic.twitter.com/ol0MqFdfGK
— ANI (@ANI) May 23, 2019
पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कुछ केंद्रीय मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किये जाने की संभावना है जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने के साथ मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की जायेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS