39 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी भविष्यवाणी- 'अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा'

39 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी भविष्यवाणी- अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा
X
लोकसभा चुनाव 2019 के रूझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। इन रूझानों से तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है कि केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार आ सकती है। इस बहाने पार्टी की नींव रखने वाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फिर से याद किया जा रहा है। छह अप्रैल 1980 को भाजपा के गठन के बाद पार्टी ने पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में किया था। इसमें पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी भी पहुंचे थे।

वाजपेयी ने इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। ये पद नहीं दायित्व है। प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है। ये सम्मान नहीं है चुनौती है। मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा।

अपने भाषण के अंत में वाजपेयी ने कहा था कि भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं ये भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। 39 साल पहले की गई अटल बिहारी वाजपेयी की ये भविष्यवाणी आज सच साबित हो रही हैं। 2014 में जहां उनकी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था वहीं 2019 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा आगे चल रही है। रूझानों में अब तक भाजपा 292 सीटों पर आगे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story