5th Phase: टोकरी में बैठकर मतदान केंद्र पहुंची पोलियोग्रस्त महिला, फिर किया मतदान

5th Phase: टोकरी में बैठकर मतदान केंद्र पहुंची पोलियोग्रस्त महिला, फिर किया मतदान
X
जितना जोश जवानों में नजर आ रहा है, उतना ही जोश बुजुर्गों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मधुबनी में एक पोलियोग्रस्त महिला को परिजनों ने टोकरी में बैठाकर मतदान केंद्र संख्या 58 पर पहुंचे जहां महिला ने वोट डाला।

देश में 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। सात चरणों में होने जा रहे इस आम चुनाव के पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। 23 मई को तय हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी।

पांचवे चरण के मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को भी मिल रहा है। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। अलग-अलग शहरों से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें जवान और बुजुर्ग वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं।

इस चुनाव की खास बात ये है कि जितना जोश जवानों में नजर आ रहा है, उतना ही जोश बुजुर्गों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के मधुबनी में एक पोलियोग्रस्त महिला को परिजनों ने टोकरी में बैठाकर मतदान केंद्र संख्या 58 पर पहुंचे जहां महिला ने वोट डाला। वहीं झारखंड के हजारीबाग के पोलिंग बूथ नंबर 450 पर वोट डालने के लिए एक व्यक्ति अपनी 105 वर्षीय मां के साथ वोट करवाने पहुंचा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story