लोकसभा चुनाव 2019: ये उम्मीदवार नहीं कर सकेंगे खुद को वोट, जानें इसकी वजह

लोकसभा चुनाव 2019: ये उम्मीदवार नहीं कर सकेंगे खुद को वोट, जानें इसकी वजह
X
इस दिनों लोकसभा चुनाव का महापर्व जारी है। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे तरण की वोटिंग के लिए प्रचार जोर शोरों पर है। हर कोई नेताओं से लेकर उम्मीदवार सभी अपने अपने चुनाव प्रचार में जुटे हु हैं। एक एक वोट के लिए वो रैलियां, रोडशो, घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

इन दिनों लोकसभा चुनाव का महापर्व जारी है। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे तरण की वोटिंग के लिए प्रचार जोर शोरों पर है। हर कोई नेताओं से लेकर उम्मीदवार सभी अपने अपने चुनाव प्रचार में जुटे हु हैं। एक एक वोट के लिए वो रैलियां, रोडशो, घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। ऐसे में कई उम्मीदवार हैं जो इस बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं लेकिन अपने आपको वो वोट नहीं कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे और क्यों वो अपने ही वोट से रहेंगे दूर....

वरूण गांधी- भाजपा सांसद वरूण गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है लेकिन वो दिल्ली के वोटर हैं और हर बार दिल्ली आकर वोट देते हैं। वरुण गांधी सुल्तानपुर के बजाय अपनी मां की परंपरागत सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं।



संघमित्रा मौर्य- यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को इस बार भाजपा ने बदायूं से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन वो लखनऊ से वोट करते हैं। इस वजह से वो खुद को वोट नहीं कर पाएंगी।

धर्मेद्र यादव- सपा परिवार के सदस्य धर्मेन्द्र यादव को पार्टी ने बदायूं से ही टिकट दिया है। लेकिन वो जसवंतनगर विधानसभा के वोटर हैं ऐसे में वो इस बार भी अपने आप को वोट नहीं कर सकेंगे। वो दो बाद बदायूं से सांसद बन चुके हैं।

अरशद सिद्दीकी- अखिलेख माया गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी को पार्टी ने धौरहरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन वो मुंबई के वोटर हैं।




रुचिवीरा- इस बार के लोकसभा चुनाव में आंवला सीट से समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रुचिवीरा को बसपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन वो यूपी के बिजनौर की रहने वाली हैं। हर बार वहीं वोट करती हैं।

जितिन प्रसाद- उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीटों में गिने जाने वाली धौरहरा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज जितिन प्रसाद को उतारा है। लेकिन वो शाहजहांपुर के वोटर हैं। वैसे दोनों सीटे एक दूसरे से सटी हुई है।



सलीम शेरवानी- यूपी की बदायू लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से भाजपा और सपा ने भी अपने कद्दावर नेताओं को टिकट दिया है। वहीं वो फूलपुर सीट से वोटर हैं। ये ऐसे वोटर हैं जो अगल अगल सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन वो वहां के रहने वाले नहीं हैं। जिसकी वजह से वो अपने आप को वोट नहीं कर सकेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story