लोकसभा चुनाव 2019 पांचवा चरण : पूनम सिन्हा सबसे अमीर प्रत्याशी, जानें कितने करोड़ की हैं मालकीन

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान कल यानि 6 मई को होगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस चरण में 126 दागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिन पर कोई न कोई आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं 95 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। इस चरण में 184 ऐसे रईस उम्मीदवार हैं जो करोड़पति हैं। इनमें भाजपा से बागी होकर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं। पूनम 193 करोड़ रुपए की मालकीन हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है। एडीआर ने पांचवे चरण के 674 में से 668 प्रत्याशियों के हलफनामों का अध्ययन कर यह बात सामने लाई है। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को होना है।
9 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन पर महिलाओं से जुड़े अपराध दर्ज हैं। इसमें बलात्कार, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। वहीं 6 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने हलफनामें में स्वीकार किया कि वे दोषी पाए जा गए हैं। 3 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर हत्या का मुकदमा चल रहा है। पांच प्रत्याशियों पर अपहरण का मामला दर्ज है। वहीं इतने ही प्रत्याशियों पर नफरत भरे बयान देने का आरोप है।
दागी उम्मीदवारों का ब्यौरा
भाजपा | 48 | 22 | 19 |
कांग्रेस | 45 | 14 | 13 |
बसपा | 33 | 9 | 7 |
सपा | 9 | 7 | 7 |
निर्दलीय | 252 | 26 | 18 |
करोड़पति उम्मीदवारों का ब्यौरा
पार्टी | कुल उम्मीदवार | औसत संपत्ति (करोड़ रु. में) |
भाजपा | 48 | 6.91 |
कांग्रेस | 45 | 8.74 |
बसपा | 33 | 3.32 |
सपा | 9 | 31.57 |
5वें चरण में उम्मीदवारों की शैक्षिक स्थिति
पांचवे चरण में 264 उम्मीदवार कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक पास हैं। जबक 384 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या उससे ज्यादा पढ़ाई की है। 43 उम्मीदवारों ने यह बताया कि वे केवल शिक्षित हैं, जबकि छह ने खुद को निरक्षर बताया है। पांचवें चरण में सिर्फ 79 महिला उम्मीदवार हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS