Lok Sabha Election 2019 : चौथे चरण का मतदान समाप्त, 64 % हुई वोटिंग, जानें अपने राज्य का हाल

Lok Sabha Election 2019 : चौथे चरण का मतदान समाप्त, 64 % हुई वोटिंग, जानें अपने राज्य का हाल
X
Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 64 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Chunav 2019) के चौथे चरण में 945 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 12.80 करोड़ मतदाता ईवीएम (EVM) का बटन दबाकर किया। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों पर 323, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 152, राजस्थान की 13 सीटों पर 115, मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 108, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 68, बिहार की पांच सीटों पर 66, झारखंड की तीन सीटों पर 59 और ओडिशा की छह सीटों पर 52 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद हो गई।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 Live News Updates

शाम 8 बजे तक इतना हुआ मतदान

बिहार- 58.92 फीसदी

जम्मू-कश्मीर- 9.79 फीसदी

मध्य प्रदेश- 66.68 फीसदी

महाराष्ट्र- 55.87 फीसदी

ओडिशा- 64.05 फीसदी

राजस्थान- 67.49 फीसदी

पश्चिम बंगाल- 76.66 फीसदी

झारखण्ड- 63.99 फीसदी

उत्तर प्रदेश- 57.33 फीसदी

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान आज शाम 6 बजे समाप्त हो गया। सुबह 7 बजे से 6 तक 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ।


मुंबई: अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल ने विले पार्ले के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने पेडर रोड पर विला थेरेसा हाई स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।


मुंबई: बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान स्पॉट हुए।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के लिए शाम 5 बजे तक 52% मतदान हुआ।

दोपहर तीन बजे तक इतना हुआ मतदान

बिहार- 44.29 फीसदी

जम्मू-कश्मीर- 8.42 फीसदी

मध्य प्रदेश- 55.14 फीसदी

महाराष्ट्र- 40.74 फीसदी

ओडिशा- 51.54 फीसदी

राजस्थान- 53.80 फीसदी

उत्तरप्रदेश- 44.13.19 फीसदी

पश्चिम बंगाल- 65.92 फीसदी

झारखंड- 56.37 फीसदी


तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय बल के कर्मियों के द्वारा बीरभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग की गई। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय बल मतदाताओं के मन में भय पैदा कर रहे हैं और मतदाओं से भाजपा के लिए वोट डालने का आग्रह कर रहे हैं।

दोपहर दो बजे तक इतना हुआ मतदान

बिहार- 37.71 फीसदी

जम्मू-कश्मीर- 6.66 फीसदी

मध्य प्रदेश- 43.30 फीसदी

महाराष्ट्र- 29.12 फीसदी

ओडिशा- 35.79 फीसदी

राजस्थान- 44.51 फीसदी

उत्तरप्रदेश- 34.19 फीसदी

पश्चिम बंगाल- 52.37 फीसदी

झारखंड- 44.90 फीसदी



मुंबई: बांद्रा में मतदान केंद्र संख्या 203 पर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने वोट डाला। सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मतदान किया है।



महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा में मतदान केंद्र संख्या 283 पर अपना वोट डाला।



मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने जुहू के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।



मुथरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में अपनी दोनों बेटियों के साथ किया वोट

मुंबई में मालाबार हिल के एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने किया वोट, बोले- ये चुनाव एक सूनामी है। चारों दिशाओं में मोदी ही मोदी है।

मुंबई में मालाबार हिल के एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने किया वोट, बोले- ये चुनाव एक सूनामी है। चारों दिशाओं में मोदी ही मोदी है।

दोपहर 12 बजे तक 9 राज्यों की 72 सीटों पर 23.48 फीसदी मतदान हुआ है।

दोपहर 12 बजे तक 9 राज्यों में इतना हुआ मतदान

बिहार- 18 फीसदी

कश्मीर- 4 फीसदी

मध्य प्रदेश- 28 फीसदी

महाराष्ट्र- 17 फीसदी

ओडिशा- 20 फीसदी

राजस्थान- 29 फीसदी

उत्तरप्रदेश- 21 फीसदी

बंगाल- 35 फीसदी

झारखंड- 29 फीसदी

मुंबई के गांधी नगर के एक पोलिंग बूथ पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिवार सहित डाला वोट

मुंबई में अभिनेता वरुण धवन और निर्देशक डेविड धवन ने डाला वोट

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर किया वोट

मुंबई के बांद्रा एमएमके कॉलेज के एक बूथ पर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और उनकी पत्नी रेनू नमवोडिरी ने किया वोट

राजस्थान की जोधपुर सीट पर जोधपुर किंग गज सिंह ने डाला वोट, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच है कड़ी टक्कर

मुंबई में महिंद्रा ग्रुप के मालिक ने किया वोट

लोकसभा चुनाव के चौथे चरणे में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.39 फीसदी मतदान

मुंबई के खेर में अभिनेत्री कंगना रनौत ने मतदान केंद्र पर जाकर किया वोट

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 21.15 फीसदी मतदान हुआ।

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने बांद्रा के सेंट एनीज़ हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर किया वोट

झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.21 फीसदी मतदान

बिहार की 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 17 फीसदी हुआ मतदान, दरभंगा, उजीपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीटों पर मतदान हो रहा है।

जम्मू और कश्मीर में कुलगाम के काजीगुंड में वनपुरा में पोलिंग बूथ नंबर 19 पर मतदान हुआ शुरू

सुबह 10 बजे तक बिहार-मप्र में 11-11, राजस्थान में 12, महाराष्ट्र में 6, और बंगाल में 17 फीसदी मतदान हुआ।

सुबह 10 बजे तक इतना हुआ मतदान

बिहार- 11 फीसदी

कश्मीर- 1 फीसदी

मध्य प्रदेश- 11 फीसदी

महाराष्ट्र- 6 फीसदी

ओडिशा- 8 फीसदी

राजस्थान- 12 फीसदी

उत्तरप्रदेश- 10 फीसदी

बंगाल- 17 फीसदी

झारखंड- 12 फीसदी

मुंबई के बूथ संख्या 181 पर मतदान कर्मचारियों द्वारा एक महिला को लाया गया और फिर उन्होंने वोट डाला।

मुंबई में अभिनेता अनुपम खेर ने डाला वोट



मुंबई के विले पार्ले में अभिनेत्री भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे ने डाला वोट

मुंबई के एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने वोट डाला

मुंबई के बांद्रा में अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने डाला वोट

सुबह नौ बजे तक चौथे चरण में महाराष्ट्र में 17 सीटों पर 6.82, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर 11.11, ओडिशा की 6 सीट पर 9 फीसदी और पश्चिं बंगाल की 8 सीटों पर 16.90 फीसदी मतदान हुआ है।

मध्य प्रदेश की शाहदौल सीट पर 90 साल की महिला ने किया वोट

मुंबई में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया वोट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ईवीएम लेकर भागे

एनसीपी चीफ शरद पवार ने डाला वोट

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा तोड़ा

पश्चिं बंगाल के आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के बेगूसराय में सीपीएम उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने किया वोट

मुंबई के जुहू में अभिनेत्री शोभा खोटे ने चौथे चरण में डाला वोट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ ने परिवार के साथ किया वोट

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट के शांतिपुर के बूथ पर देसी बम मिलने से हड़कंप मच गया है।

उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोड़कर ने डाला वोट, मतदाताओं से की भारी संख्या में वोट डालने की अपील

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा ने ईवीएम में खराबी को लेकर शिकायत दर्ज की

बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश की फर्रुखनगर में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने डाला वोट

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने डाला वोट

महाराष्ट्र में नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी प्रत्याशी पूनम महाजन ने डाला वोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने डाला वोट

गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने मुंबई में किया वोट

बिहार के मुंगेर में ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान रुका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा में मुंबई आकर किया वोट

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मतदान केंद्र पर जाकर अभिनेत्री रेखा ने वोट डाल दिया है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल के बोलपुर बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी, मतदान नहीं हुआ शुरू

मुंबई में अनिल अंबानी ने जीडी सोमानी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले

बिहार में लखीसराय जिले के बरहिया में पोलिंग बूथ नंबर 33 पर केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने अपना वोट डाला

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है

किस राज्य में कितने वोटर

आठ राज्यों की 71 सीटों पर 6,06,31,574 महिलाओं और 4,126 ट्रांसजेंडर समेत कुल 12,79,58,476 मतदाता हैं, जिनमें से महाराष्ट में 17 सीटों पर 3.11 करोड़ 92823, राजस्थान में 13 सीटों पर 2.57 करोड़ 76,993, उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर 2.38 करोड़ 88367, पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर 1.34 करोड़ 56491, मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 1.05 करोड़ 55689, ओडिशा की छह सीटों पर 95.14 लाख 883, बिहार की पांच सीटों पर 87.02 लाख 313 तथा झारखंड की तीन सीटों पर 45.26 लाख 693 मतदाताओं का जाल बिछा हुआ है। इसके अलावा 72वीं सीट यानि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग के कुलगाम जिले में में 3.44 लाख 224 मतदाता पंजीकृत हैं।

सियासी घरानों की अग्नि परीक्षा

इस चौथे चरण में कुछ सियासी घरानों की भी अग्नि परीक्षा होगी। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बेटे दुष्यंत, कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी।

ओडिशा में विधानसभा के लिए भी मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जहां ओडिशा की छह लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा, वहीं इन लोकसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाली राज्य की 42 विधानसभा सीटों 346 उम्मीदवारों के लिए सोमवार को ही वोटिंग होगी। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा की 105 सीटों के लिए पहले तीन चरणों में 15 लोकसभा सीटों के लिए संपन्न हुए चुनाव के साथ मतदान संपन्न हो चुका है।

जब्त हुआ 3244.6 करोड़ का कैश व सामान

चुनाव आयोग द्वारा देश भर में अब तक यानि 28 अप्रैल तक 3244.6 करोड़ रुपये मूल्य के कैश और शराब, ड्रग्स, सोने और अन्य वस्तुओं की जब्ती की है। इसमें 781.82 करोड़ रुपये की नकदी, 1193.81 करोड़ के मादक पदार्थ, 970.95 करोड़ का सोना-चांदी व अन्य कीमती धातु, 245.72 करोड़ की शराब और 52.27 करोड़ रुपये के कीमती उपहार शामिल हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story