Lok Sabha Elections 2019 : उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 55.99 फीसदी मतदान, छठे चरण के प्रचार में लगे बड़े नेता

Lok Sabha Elections 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरणों के बाद आज पांचवे चरण के अन्तर्गत 7 राज्यों के 51 सीटों पर पर मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में 55.99 प्रतिशत वोट पड़े। सूबे के सीतापुर, मोहनलालगंज, धौरहरा, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा और बहराइच लोकसभा में सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त हो गई। इस चरण में यूपी की 14 सीटों पर कुल 2,47,09,515 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,32,59,311 पुरुष मतदाता व 1,14,48,883 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1321 हैं। मतदान के लिए कुल 28,072 केंद्र बनाए गए हैं। 14 सीटों पर कुल 182 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2019 Live Updates-
- अमेठी लोकसभा सीट के बूथ नं 103 पूरब विसारा में मतदान अधिकारी को वोट डालते पकड़ लिया गया। अधिकारी की इस हरकत से ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी मदद के बहाने आकर खुद ईवीएम का बटन दबा जाता था।
- मतदान का तय समय पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 6 बजे तक 53.20 फीसदी मतदान
- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के अन्तर्गत यूपी की 14 सीटों पर शाम 5 बजे तक 52.97 प्रतिशत वोट पड़े। कुछ बूथों पर अभी भी वोटिंग के लिए लाइन लगी हुई है।
- उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर हो रहे मतदान में तीन बजे तक 45.07 फीसदी मतदान हो चुके हैं।
धौरहरा- 49.19 प्रतिशत
सीतापुर- 39.87 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 46.74 प्रतिशत
लखनऊ- 43.22 प्रतिशत
रायबरेली- 42.60 प्रतिशत
अमेठी- 33.31 प्रतिशत
बांदा- 42.68 प्रतिशत
फतेहपुर- 33.19 प्रतिशत
कौशांबी- 40.49 प्रतिशत
बाराबंकी- 44.56 प्रतिशत
फैजाबाद- 43.75 प्रतिशत
बहराइच- 44.56 प्रतिशत
कैसरगंज- 37.85 प्रतिशत
गोंडा- 40.91 प्रतिशत
- बाराबंकी लोकसभा के रामनगर थाने के हरी नरायनपुर में मतदान को लेकर गांव के ही दो पक्ष आपस में लड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हालात को काबू में किया।
- लखनऊ, रायबरेली अमेठी सहित प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36 फीसदी मतदान
धौरहरा- 38.63 प्रतिशत
सीतापुर- 38.40 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 37.38 प्रतिशत
लखनऊ- 33.14 प्रतिशत
रायबरेली- 32.60 प्रतिशत
अमठी- 33.94 प्रतिशत
बांदा- 40.39 प्रतिशत
फतेहपुर- 33.17 प्रतिशत
कौशांबी- 32.57 प्रतिशत
बाराबंकी- 35.50 प्रतिशत
फैजाबाद- 35.57 प्रतिशत
बहराइच- 35.60 प्रतिशत
कैसरगंज- 34.84 प्रतिशत
गोंडा- 34.77 प्रतिशत
- लखनऊ लोकसभा सीट के लोहिया पार्क चौक पर बने बूथ पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैने अल्लाताला से दुआ की थी कि रमजान 6 के बजाय 7 मई से हो और दुआ कबूल हो गई। लोगों में उत्साह कम है पर वोट देने निकलेंगे।
- यूपी की 14 सीटों पर दोपहर 11 बजे तक करीब 23 प्रतिशत मतदान हुआ।
धौरहरा लोकसभा सीट - 24.76 प्रतिशत
सीतापुर लोकसभा सीट - 24.10 प्रतिशत
मोहनलालगंज लोकसभा सीट - 21.84 प्रतिशत
लखनऊ लोकसभा सीट - 21.07 प्रतिशत
रायबरेली लोकसभा सीट - 21.28 प्रतिशत
अमेठी लोकसभा सीट - 21. 84 प्रतिशत
बांदा लोकसभा सीट - 24.58 प्रतिशत
फतेहपुर लोकसभा सीट - 21.59 प्रतिशत
कौशांबी लोकसभा सीट - 21.44 प्रतिशत
बाराबंकी लोकसभा सीट - 23.09 प्रतिशत
फैजाबाद लोकसभा सीट - 23.13 प्रतिशत
बहराइच लोकसभा सीट - 23.70 प्रतिशत
कैसरगंज लोकसभा सीट - 20.09 प्रतिशत
गोंडा लोकसभा सीट - 20.43 प्रतिशत
- अमेठी लोकसभा में एक महिला ने पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर जबरन कांग्रेस के पक्ष में वोट करवाने का आरोप लगाया है। अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है।
Smriti Irani: I tweeted an alert to administration and EC(alleging booth capturing in Amethi), hope they take action. People of the country have to decide whether this kind of politics of Rahul Gandhi should be punished or not pic.twitter.com/v0hkw3HA6u
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
- बाराबंकी लोकसभा में कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदान में रुकावट, गर्मी और धूप से परेशान होकर लाइन में खड़े लोग वापस घर जा रहे हैं।
- गोंडा लोकसभा सीट पर मतदाता सूची में अपना नाम न पाकर गुस्साए ग्रामीणों ने बीएलओ को पीट दिया। कचनापुर बूथ संख्या के बीएलओ विनय शंकर तिवारी ने बड़े अफसरों से शिकायत की है।
- लोकसभा कौशांबी के कुंडा विधानसभा के टोड़ी का पुरवा में लोगों ने गांव में रास्ता न बनने के कारण मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह 10 बजे तक पोलिंग बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा।
- प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मालिनी अवस्थी मतदाता जागरूकता में भी हमेशा सक्रिय रही हैं। उन्होंने जनता से 'जागो रे जागो देश के मतदाता' लोकगीत गाकर वोट करने की अपील की।
- धौरधरा लोकसभा के अतर्गत आने वाले कहमारा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। 400 की आबादी वाले इस गांव के लोगों का कहना है कि जब तक विकास नहीं तब तक वोट नहीं। एसडीएम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
- प्रतापगढ़ जिले में कुंडा के करीमनगर और मिस्दयालपुर में ईवीएम खराब हो गई। बाबागंज के भगौतीगंज बूथ पर मशीन की खराबी से वोटिंग देरी से शुरू हुई। लाइन में लगे मतदाताओं में इसे लेकर काफी रोष है।
- यूपी 14 लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.76 फीसदी मतदान हुआ है।
धौरहरा लोकसभा सीट - 11.09 प्रतिशत
सीतापुर लोकसभा सीट - 11.11 प्रतिशत
मोहनलालगंज लोकसभा सीट - 9.22 प्रतिशत
लखनऊ लोकसभा सीट - 8.78 प्रतिशत
रायबरेली लोकसभा सीट - 9.95 प्रतिशत
अमेठी लोकसभा सीट - 8.17 प्रतिशत
बांदा लोकसभा सीट - 9.98 प्रतिशत
फतेहपुर लोकसभा सीट - 8.85 प्रतिशत
कौशांबी लोकसभा सीट - 10.92 प्रतिशत
बाराबंकी लोकसभा सीट - 9.84 प्रतिशत
फैजाबाद लोकसभा सीट - 9.80 प्रतिशत
बहराइच लोकसभा सीट - 10.20 प्रतिशत
कैसरगंज लोकसभा सीट - 9.40 प्रतिशत
गोंडा लोकसभा सीट - 9.50 प्रतिशत
- लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ सीट पर भाजपा के लिए गठबंधन चुनौती नहीं है। वहीं उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। गृहमंत्री ने कहा कि चुनाव व्यक्तियों के बारे में नहीं बल्कि मुद्दों के बारे में है।
Rajnath Singh,Lucknow BJP candidate: The Mahagatbandhan is no challenge for BJP here. I don't want to comment on her(SP-BSP-RLD candidate Poonam Sinha), as I believe elections are not about individuals but about issues. pic.twitter.com/FdwsHdj7nd
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
- रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सोनिया गांधी को चुनौती दे रहे दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को मिनी मोदी बताया है। साथ ही लोगों द्वारा उनको बलि का बकरा बताने पर वह बोले 23 मई को जब नतीजे आएंगे तब पता चल जाएगा कि मै बलि का बकरा नहीं था। अपनी जीत के प्रति अश्वस्त दिनेश सिंह ने कहा इसबार भाजपा राजबरेली में लाखों वोट से जीतेगी।
- अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी आज से 5 साल पहले मेरा नाम नहीं जानती थी अब वह मेरा नाम लेती है यह एक उपलब्धि है, साथ ही ईरानी ने तंज कसते हुए बोली कि प्रियंका गांधी अपने पति से ज्यादा मेरा नाम लेने लगी हैं।
Smriti Irani,BJP candidate from Amethi on Priyanka Gandhi Vadra: She did not know my name 5 years back, now she keeps taking my name, such an accomplishment. Nowadays she takes her husband's name less and my name more. pic.twitter.com/e8cJBvKI5E
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
- उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सीएमएस पर बने बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट करने के बाद डीजीपी ने कहा मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने लोगों से खुलकर मतदान करने की अपील की है।
- मतदान शुरू होते ही ईवीएम के खराब होने की शिकायत आनी शुरू, अमेठी के कई पोलिंग बूथो पर ईवीएम खराब होने से मतदान में रुकावट, अमेठी के ही मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा गांव के बूथ संख्या 28 पर भी ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान में रुकावट आई।
- तिलोई विधानसभा के जियापुर में भी ईवीएम की खराबी के कारण पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। भेटुआ ब्लाक के मनीरामपुर में वीवीपैड मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों ने सूचना पर हरकत दिखाते हुए तत्काल सही करने की बात कही है।
- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला, साथ ही उन्होंने लोगों से घर से निकलकर वोट करने की अपील की।
BSP Chief Mayawati casts her vote at a polling booth in City Montessori Inter College in Lucknow. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/h28DExxZ8E
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
- गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने स्कालर्स होम स्कूल में मतदान केंद्र 333 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया
Home Minister and Lucknow BJP Candidate Rajnath Singh casts his vote at polling booth 333 in Scholars' Home School pic.twitter.com/BXSZTvFeGS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
- यूपी की 14 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू
बहराइच लोकसभा सीट- 2014 में बहराइच सीट पर भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फुले ने सपा प्रत्याशी को 95 हजार वोट से हराया था वह इसबार भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस के खेमें से यहां उतर रही हैं। भाजपा ने अक्षयबर लाल को टिकट दिया है। महागठबंधन ने शब्बीर अहमद बाल्मिकी को दोबारा मैदान में उतारा है। पिछले साल सपा व बसपा के वोटों को जोड़ दें तो शब्बीर अहमद आगे दिखाई देते हैं।
मोहनलालगंज लोकसभा सीट- मोहनलालगंज की सीट पर पिछली बार बीजेपी के कौशल किशोर ने बसपा के आरके चौधरी करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया था। इसबार कौशल के सामने बसपा के सीएम वर्मा मैदान में हैं। यहां भाजपा और महागठबंधन में सीधा मुकाबला है।
कौशांबी लोकसभा सीट- प्रतापगढ़ से सटे कौशांबी की इस आरक्षित सीट पर विनोद सोनकर सांसद हैं उनका मुकाबला सपा के इंद्रजीत सरोज से है। पिछली बार भाजपा ने इस सीट पर 42 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी पिछले बार सपा-बसपा को मिले वोट को मिला दें तो विनोद कुमार सोनकर की वापसी बेहद मुश्किल हो जाएगी।
अमेठी लोकसभा सीट- अमेठी सीट पर कांग्रेस के अध्यक्ष ने लगातार जीत दर्ज की है। पिछली बार स्मृति ईरानी ने मैदान में उतरकर जीत के अन्तर को जरूर कम कर दिया था। इसबार भी भाजपा ने स्मृति को ही प्रत्याशी बनाया है। महागठबंधन ने यहां अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
रायबरेली लोकसभा सीट- रायबरेली सीट पर इसबार भी कांग्रेस का कब्जा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सपा बसपा के त्याग के बाद कांग्रेस के ही बागी दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनियां गांधा के सामने टक्कर देने के लिए हैं। स्थानिय लोगो की माने तो सोनिया गांधी के अलावा यहां कोई दूर दूर नजर नहीं आता।
सीतापुर, बांदा, कैसरगंज, धौरहरा लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकाबले महागठबंधन मजबूत दिखाई दे रहा है। गोंडा, फैजाबाद, बाराबंकी, फतेहपुर और लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा आगे दिख रही है।
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में बाकी के दो चरण 12 और 19 मई को होगें। 23 मई को परिणाम आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS