लोकसभा चुनाव: जानें चौथा चरण का मतदान भाजपा के लिए क्यों है चुनौतियों से भरा

लोकसभा चुनाव: जानें चौथा चरण का मतदान भाजपा के लिए क्यों है चुनौतियों से भरा
X
Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण मे आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। 9 राज्यों की 72 सीटों पर सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पक्ष में हैं। लेकिन दोबारा फिर से जीतने के लिए सामने कई चुनौतियां हैं।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण मे आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान की 3 और उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। साल 2014 में भाजपा ने इस चरण में सबसे ज्यादा सीटें जीती थी। लेकिन इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतियां है...

भाजपा के लिए चुनौतियां...

9 राज्यों की 72 सीटों पर सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पक्ष में हैं। इस बार के उम्मीदवारों के सामने इन सीटों को फिर से जीत पाना एक बड़ी चुनौती है।

⇒ साल 2014 में भाजपा ने यहां से 45 और एनडीए ने 72 सीटों पर कमल खिलाया था। जिसमें पार्टी ने कुछ नए उम्मीदवरों को टिकट दिया, तो कुछ की सीट बदल दी है।

⇒ हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की हार के मद्देनजर इन सीटों को देखा जा रहा है। क्योंकि राजस्थान के आंकड़े बताते हैं कि लोग विधानसभा में जिसे वोट करते हैं उसी को लोकसभा में भी करते है।

⇒ भाजपा की उम्मीदें इस बार के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक हालात और राफेल जैसे मुद्दों के चलते काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसे में विकास और आरोप के मुद्दे एक साथ नहीं चल सकते हैं।

⇒ उत्तर प्रदेश में हुए महागठबंधन सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन की तिगड़ी ने भाजपा की राह मुश्किल कर दी है। अगर इनकी तिगड़ी काम करती है तो यहां भाजपा को नुकसान होने पर सीटों पर कमी को देखना पड़ सकता है।

⇒ चौथे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। जिसमें सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त, पूनम महाजन, कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, उर्मिला मातोड़कर, गिरिराज सिंह, सलमान खुर्शीद, साक्षी महराज, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, अशोक गहलोत के बेटे वैभव, वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, मुनमुन सेन आदि शामिल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story