जोधपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- चौकीदार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं, जिसने लगाया वो खुद कटघरें में है

जोधपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- चौकीदार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं, जिसने लगाया वो खुद कटघरें में है
X
लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए पीएम मोदी जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज राजस्थान के जोधपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशना साधा है।

लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए पीएम मोदी जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज राजस्थान के जोधपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार और वहां के सीएम का कहना है कि जिनको भूखा मरना पड़ता है, ये गरीबी के मारे सेना में जाते हैं। ये कांग्रेस के नेताओं को समझ नहीं है कि वो दो रोटी खाने नहीं जाते हैं, वो सीने पर गोली खाने जाते हैं।

कांग्रेस का ढकोसला पत्र पाकिस्तान का भोंपू ज्यादा लगता है। ये कश्मीर से सेना हटाना चाहते हैं। जवानों के विशेष अधिकार को हटाना चाहते हैं। कांग्रेस 2009 में एक ढकोसलापत्र लाई थी। देश की जनता को गुमराह करने वाला कांग्रेसी दस्तावेज। वो 26/11 के मुंबई हमले के बाद का दौर था इसलिए 2009 में कांग्रेस ने वादा किया था कि आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे।

आज भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है। ये फर्क होता है एक नेक, नियत मजबूत सरकार में और वो दिन थे बदनीयत वाली मजबूर सरकार के जहां सवा सौ करोड़ देशवासी जिंदगी भर कांपते रहते थे। हमारी सेना का शौर्य, जवानों की बहादुरी हमेशा से ही शीर्ष पर रही है, पर फैसला लेने वाली, उन्हें खुली छूट देने वाली मज़बूत सरकार नहीं थी।

कांग्रेस के समय पुणे में धमाका हुआ, कांग्रेस ने चुप्पी साध ली। मुंबई में धमाका हुआ, फिर कांग्रेस के मुंह पर ताला लग गया। दिल्ली में धमाका हुआ, कांग्रेस फिर एक बार गूंगी बन गई। पटना में धमाका हुआ, कांग्रेस को जैसे बिच्छू काट गया। जो लोगों को, पूजा-पाठ में लगे लोगों को, घूमने फिरने गए निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। श्रीलंका में कल क्या हुआ ये पूरी दुनिया ने देखा है। लेकिन कांग्रेस और उसके रागदरबारी कहते हैं कि आतंकवाद कोई मुद्दा ही नहीं है।

हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर तो हज़ारों सालों से समृद्ध रही है, लेकिन दुनिया के मंच पर उसका गौरवगान करने वाली सरकार नहीं थी। हमारे पास करोड़ों लोगों की शक्ति पहले भी थी, लेकिन उसमें आत्मविश्वास भरने वाली सरकार नहीं थी। हमारे पास संसाधन पहले भी थे, लेकिन पहले देश के संसाधनों का शोषण करने वाली, भ्रष्ट सरकार थी। संसाधनों का विकास करने वाली सरकार नही थी।

ये है कांग्रेस के 70 सालों का criminal negligence, ये थी देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के रवैये की सच्चाई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 5 साल हुए लेकिन आपके इस चौकीदार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा और जिसने आरोप लगाया भी है वो खुद आज कटघरें में है। हमारी सरकार का पांच साल का कार्यकाल गवाह है कि बीजेपी का देश की सुरक्षा को लेकर, आतंकवाद को लेकर क्या रुख रहा है।

जो भारत के अहित की बात करेगा, उसके साथ हम सख्ती से ही निपटेंगे। जब भारत आजाद हुआ तब 18 आयुध फैक्ट्रियां काम कर रही थी और चीन में उस समय एक भी कारखाना नहीं था। लेकिन आज चीन रक्षा सामग्री निर्यात करने वाला देश है और भारत सबसे ज्यादा रक्षा सामग्री आयात करने वाला देश। और हां, मैं ये भी कह दूं कि जो अवैध तरीके से भारत में आए हैं, जो अपना देश छोड़कर, भारत के संसाधनों पर कब्जा करने आए हैं, उनके साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। पाकिस्तान में आस्था के कारण प्रताड़ित होकर जो लोग भारत आए हैं, जो कांग्रेस की गलती के कारण आज भुगत रहे हैं, उनकी नागरिकता का प्रावधान भी हम करने वाले हैं।

2014 में सत्ता में आने पर जब मुझे ये बताया गया कि भारत अपनी सुरक्षा का 70% भाग विदेश से आयात करता है तो ये सुनकर मुझे बड़ा धक्का लगा। 130 करोड़ का देश, हर साल दुनिया में सबसे ज्यादा इंजीनियर पैदा करने वाला देश हथियारों के लिए दुनिया पर आश्रित है? क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते हैं? ये वीरों की धरती, जवानों की धरती, शहीदों की परंपरा वाली धरती ऐसी पार्टी को एक पल भर के लिए टिकने देगी क्या?। आतंक को काबू में करने की क्षमता हम में पहले भी थी, लेकिन वोटबैंक को ध्यान में रखते हुए देश पर राज कर रही सरकार में वो इच्छाशक्ति नहीं थी।

दुनिया किसी भी देश को तभी महत्व देती है जब आपका सामर्थ्य सामने आता है, आपकी क्षमता उन्हें दिखती है। सत्ता की राजनीति करने वाले कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों के लिए अपना आज बहुत महत्वपूर्ण होता है। इन दलों को लगता है कि देश का वोटर उन्हें आज की घटनाओं, कठिनाइयों और वायदों के संदर्भ में ही आंकता है और आने वाले कल के प्रति उनका कोई दायित्व नहीं।

मेरे लिए राष्ट्र निर्माण के कार्य में आज के साथ ही कल का भी उतना महत्व है। अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और मजबूत भारत देने के लिए हमें अपने वर्तमान को कल के लिए समर्पित करना है और सक्षम बनाना है। बीते 5 वर्ष में आपके इसी मजबूत समर्थन से एक निर्णायक और ईमानदार सरकार दिल्ली में चलाने में मुझे सफलता मिली है। अब समय आया है आपसे फिर आशीर्वाद लेने और अपने काम का हिसाब देने का। मारवाड़ तो दशकों से कमल का फूल खिलाता रहा है। मजबूती से केसरिया रंग में रंगा हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story