आजमगढ़ में बोले पीएम मोदी : वोट बैंक और जातीय राजनीति करने वाले इन महामिलावटी नेताओं ने देश को खतरे में डाल दिया

लोकसभा चुनाव का आधा से ज्यादा सफर पूरा हो गया है। बाकी बचे दो चरणों के लिए सभी पार्टियां प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए सभी नेता पूरी सिद्दत से लगे हुए हैं। पीएम मोदी धुआंधार रैलियां कर रहे हैं वह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जनता को संबोधित कर करते हुए विपक्षियों पर निशाना साधा..
पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-
- हमारी भोजपुरी भाषा और संस्कृति की दुनिया भर में बहुत पहचान बनी है। हमारे साथी निरहुआ जी हो, रवि किशन जी हो, मनोज तिवारी जी हो और अन्य हमारे मेधावी कलाकार हों इन लोगों ने अपने परिश्रम से इस काम को आगे बढ़ाया है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
- ये काम पहले भी हो सकता था। लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी। उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था: पीएम नरेन्द्र मोदी
- आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है: पीएम नरेन्द्र मोदी
- कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को, चाहे वो किसी भी जात-बिरादरी का हो, उसको हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है: पीएम नरेन्द्र मोदी
- वोट बैंक और जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इन महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया: पीएम नरेन्द्र मोदी
- हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है। कभी हमारे साथ दुनिया खड़ी होने में झिझकती थी, आज मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ पूरी दुनिया हमारे पक्ष में खड़ी हो जाती है। ये होता है, मजबूत सरकार का मतलब: पीएम मोदी
- जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वो चुनौतियों को न तो झेल पाती है और न उनसे लड़ पाती है। याद कीजिए, आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था। जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं: पीएम मोदी
- इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी, जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए: पीएम मोदी
- एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी। जब देश में संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार बार चुनाव का सामना करना पड़ा: पीएम मोदी
- जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है: पीएम मोदी
PM Modi in Azamgarh: How were bomb blasts brought under control in all cities after 2014? How have terror activities been restricted only to J&K now? It is because our govt prioritised national interest. We entered Pakistan and attacked terrorists. pic.twitter.com/ONk4g78iY0
— ANI UP (@ANINewsUP) May 9, 2019
,
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS