महाराष्ट्र: नंदुरबार रैली में पीएम मोदी ने जनता से फिर की अपील, दिल्ली में मजबूत सरकार दें

महाराष्ट्र: नंदुरबार रैली में पीएम मोदी ने जनता से फिर की अपील, दिल्ली में मजबूत सरकार दें
X
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। नंदुरबार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने देश की जनता से अपील की है। पीएम ने कहा कि एक मजबूर, मरी पड़ी और भ्रष्ट सरकार होती है तो सभी का नुक्सान होना निश्चित है। कांग्रेस और महामिलावटी लोगों के इतिहास में ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। नंदुरबार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने देश की जनता से अपील की है। पीएम ने कहा कि एक मजबूर, मरी पड़ी और भ्रष्ट सरकार होती है तो सभी का नुक्सान होना निश्चित है। कांग्रेस और महामिलावटी लोगों के इतिहास में ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद है।

आगे कहा कि अब 2019 में भी आप दिल्ली में एक मजबूत सरकार बनाएंगे, एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो आपकी भावनाओं के हिसाब से फैसले लेने में सक्षम हो, तभी विकसित भारत का निर्माण हो पाएगा।

रैली में पीएम ने कहा कि गन्ने की अधिक पैदावार से किसानों का पैसा ना फंसे इसका एक बहुत अच्छा तरीका है कि गन्ने से इथेनॉल बनाया जाए। लेकिन आप गन्ने से इथेनॉल बनाकर भी अपनी आय बढ़ा सकें, इसकी कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी परवाह ही नहीं की।

उन्होंने आगे कहा कि इथेनॉल बनने की वजह से आपको गन्ने की उचित कीमत मिलती। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। इथेनॉल की वजह से देश तेल के आयात पर जो खर्च करता है, उसमें भी कुछ कमी आती। लेकिन इन्होंने ऐसा भी नहीं होने दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि अब 2019 में भी आप दिल्ली में एक मज़बूत सरकार बनाएंगे, एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो आपकी भावनाओं के हिसाब से फैसले लेने में सक्षम हो, तभी विकसित भारत का निर्माण हो पाएगा।

लेकिन आप गन्ने से इथेनॉल बनाकर भी अपनी आय बढ़ा सकें, इसकी कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी परवाह ही नहीं की। गन्ने की अधिक पैदावार से किसानों का पैसा ना फंसे इसका एक बहुत अच्छा तरीका है कि गन्ने से इथेनॉल बनाया जाए।

आगे कहा कि जब नीयत साफ होती है तो नीतियां भी स्पष्ट बनती हैं। जो लोग कर्जमाफी के नाम पर झूठे वादे करते हैं, उन्होंने ये तक नहीं सोचा कि कोई आदिवासी लोन लेता ही नहीं है, उसका तो बैंक खाता तक नहीं है। कांग्रेस की कर्जमाफी का लाभ उनके चेले-चपाटों को होता है।

23 मई को जब चुनाव का परिणाम आएगा और फिर एक बार मोदी सरकार बन जाएगी, तब अभी जो हमने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 5 एकड़ का नियम है। उसे हटाकर हम सभी किसानों को इस योजना का फायदा देंगे। पहले आप लोगों को सिर्फ 10 वन की उपजों को समर्थन मूल्य मिलता था हमने इसे बढ़ाकर 50 कर दिया है।

हमारी सरकार ने आदिवासियों की कमाई को ध्यान में रखकर बांस से जुड़े कानून में बदलाव किया है। अब आप बांस को अपने खेत में उगा सकते हैं और उससे अपनी आय बढ़ा सकते हैं। हमारी सरकार ने जनधन, आधार और मोबाइल को पूरे देश में खड़ा कर दिया और बिचौलियों को आपके हक छीनने से रोक दिया है। जो सेना में जाता है, वो देश के लिए मरने-मिटने के लिए जाता है और ये उनका अपमान कर रहें हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story