लोकसभा चुनाव 2019: ममता के गढ़ बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले- दीदी मैं आपका आभारी

लोकसभा चुनाव 2019: ममता के गढ़ बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले- दीदी मैं आपका आभारी
X
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मतदान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। बंगाल के सेरामपोरा में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी लोकतंत्र ने ही आपको ये पद दिया है। आपने पश्चिम बंगाल के लोगों को धोखा दिया है, लेकिन लोकतंत्र को धोखा मत दीजिये।

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज जो भी खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता रहा है उनका एकमात्र एजेंडा है - मोदी को हटाना। भाजपा और एनडीए का साफ़ साफ़ कहना है भष्टाचार हटाएंगे। ये महामिलावटी कह रहे हैं मोदी को हटाओ।

भाजपा कह रही है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से देश को मुक्ति दिलानी है। लेकिन ये कह रहे हैं कि मोदी को हटाना है। भाजपा कह रही है कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करेंगे। महामिलावटी कह रहे हैं कि मोदी हटाओ। भाजपा कह रही है कि 2022 तक हर गरीब के पास अपना पक्का घर होगा।

आगे कहा कि एक सुरक्षित देश में ही विकास की बात की जा सकती है। आज हम सुरक्षा की बात करते हैं, शहीदों के सम्मान की बात करते हैं, राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो दीदी और सारे महामिलावटी भड़क जाते हैं।

पीएम ने यह भी कहा कि इस बार यहां पश्चिम बंगाल में तो दीदी सारी सीमाएं पार करने में लगी हैं। टीएमसी के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोकने की जी-जान से कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। लेकिन यहां की जनता गांव गांव में जनता मतदान केंद्र पर पहुंच रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story