चौथा चरण: आसनसोल में पुलिस ने लोगों पर बरसाईं लाठियां, वीडियो आया सामने

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनावी हिंसा की खबर आ रही है। पुलिस ने आसनसोल के झमुरिया में एक बूथ के बाहर मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया। आरएएफ और केंद्रीय बल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। कई मतदाताओं का आरोप है कि वे मतदान करने में असमर्थ हैं। देखें वीडियो...
Police lathicharged voters in Jhmauria in Asansol. #WestBengal pic.twitter.com/gKZ11jDAMF
— Kirandeep (@raydeep) April 29, 2019
बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो के कार पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया, मौके पर मौजूद केन्द्रीय सुरक्षा बल उनकी मदद करते हुए दिखे और कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि हिंसा के बाद फिर से मतदान शुरु हो गया है।
#WestBengal #Violence @SuPriyoBabul car attacked in #Asansol @ECISVEEP pic.twitter.com/UrSnALfPQA
— Kirandeep (@raydeep) April 29, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS