प्रकाश राज ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ की शिकायत, लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप

प्रकाश राज ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ की शिकायत, लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप
X
बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 में उतरे प्रकाश राज ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर विराम लाते हुए चुनाव आयोग से आज शिकायत की है।

बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 में उतरे प्रकाश राज ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर विराम लाते हुए चुनाव आयोग से आज शिकायत की है।

प्रकाश राज ने एक तस्वीर के जरिए फर्जी खबरें फैलाने के लिए मजहर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रकाश राज ने कहा कि वहां उम्मीदवारों के बीच बहस चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान से हाथ मिलाया।



लेकिन इसके बाद उनके साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीर को मेरे कांग्रेस में शामिल होने की फेक खबर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। मजहर ने रिजवान के साथ हाथ मिलाती हुई तस्वीर को वॉट्सऐप ग्रुप में पर यह कहते हुए शेयर किया कि प्रकाश राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इसलिए उन्हें वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें। खबरों के मुताबिक मजहर कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान का पीए बता रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story