लोकसभा चुनाव 2019 : तय समय से काफी देर में आएंगे इस बार नतीजे, ये है वजह

लोकसभा चुनाव 2019 : तय समय से काफी देर में आएंगे इस बार नतीजे, ये है वजह
X
देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सात चरणों में होने वाले चुनाव के पांच चरण बीत गए और दो चरण बाकी है। अब सभी को 23 मई का इंतजार है जब लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम निकलेंगे। पर इसबार परिणाम के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल इस बार ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाएगा जिससे नतीजे आने में 4-5 घंटे की देरी होगी। चुनाव में विपक्षी दलों की मांग पर हर विधानसभा में 5 वीवीपैट लगाया गया। विपक्ष की मांग थी कि पचास फीसदी वीवीपैट लगाई जाए पर उनकी इस मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।

उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के वोटों को मिलाने के चलते नतीजे आने में देरी होगी। ये देरी बहुत ज्यादा नहीं बल्कि 4 से 5 घंटे की हो सकती है। बता दें कि ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे वोट डालने पर पर्ची भी निकलती है। जब वोटों की गिनती की जाएगी तो उसका भी मिलान किया जाएगा।

पांच चरणों के चुनाव बीतने के बाद लोगों के अन्दर नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सबको 23 मई का इंतजार है जब कयासो पर स्टॉप लगे और फाइनल परिणाम पता चले।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story