लोकसभा चुनाव 2019 / जानें दूसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 95 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक होगी। इसके साथ ही दूसरा चरण संपन्न हो जाएगा। चुनाव आयोग के हवाले से इसकी कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं...
1. 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।
2. करीब 15.80 करोड़ मतदाता 1,629 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
3. दूसरे चरण के मतदान के लिए 1.81 लाख मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
4. तमिलनाडु में एक सीट के अलावा सभी सीटों पर मतदान जारी है, जिसके लिए कुल 67,664 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान केन्द्र यहीं स्थापित किए गए हैं।
5. सबसे कम 970 मतदान केन्द्र पुडुचेरी में बनाए गए हैं।
6. चुनाव आयोग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर दिया है। पुन: चुनाव के लिए किसी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
7. कानून एवं व्यवस्था संबंधी मामलों के डर से, त्रिपुरा (पूर्व) में चुनाव 23 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
8. दूसरे चरण में 8,02,60,815 पुरुष, , 7,76,62,567 महिलाएं और 11,136 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS