लोकसभा चुनाव: त्रिपुरा कांग्रेस चीफ के खिलाफ मामला दर्ज, थानेे में व्यक्ति को थप्पड़ मारने का आरोप

लोकसभा चुनाव: त्रिपुरा कांग्रेस चीफ के खिलाफ मामला दर्ज, थानेे में व्यक्ति को थप्पड़ मारने का आरोप
X
पुलिस ने त्रिपुरा कांग्रेस इकाई प्रमुख प्रद्युत किशोर देबबर्मन के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी आईपीएफटी के एक समर्थक को थप्पड़ मारने के मामले में शिकायत दर्ज की है।

पुलिस ने त्रिपुरा कांग्रेस इकाई प्रमुख प्रद्युत किशोर देबबर्मन के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी आईपीएफटी के एक समर्थक को थप्पड़ मारने के मामले में शिकायत दर्ज की है।

आईपीएफटी समर्थक ने प्रद्युत की बहन एवं पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा देबबर्मन के काफिले पर कथित तौर पर हमला करने का प्रयास किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि देबबर्मन यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर खोवई जिले में एक थाने के भीतर मिन्टू देबबर्मा को पीट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खोवई थाना प्रभारी पार्थ चक्रवर्ती ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में राज्य कांग्रेस प्रमुख को एक नोटिस भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए उन्हें आने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय पुलिस मामले में साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास कर रही है।

पार्थ ने बृहस्पतिवार को प्रज्ञा के काफिले पर कथित तौर पर ईंट-रोड़ी फेंकी थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। आईपीएफटी के प्रवक्ता मंगल देबबर्मा ने दावा किया है कि मिंटू या पार्टी ने कोई हमला नहीं किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story