Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बदले कई राज्यों के अध्यक्ष, जानें किसे मिली कमान

Lok Sabha Elections: 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल पूरी एकजुटता के साथ चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। इसी की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष (State President) में बदलाव किया है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में पी पुरंदेश्वरी, झारखंड (Jharkhand) में बाबूलाल मरांडी, पंजाब (Punjab) में सुनील जाखड़, तेलंगाना (Telangana) में जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। राज्यों के पार्टी प्रमुख में बदलाव करने के बाद कई नेताओं को दूसरी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
G Kishan Reddy has been appointed as BJP state president of Telangana, D Purandeshwari appointed as the state president of Andhra Pradesh BJP, former CM Babulal Marandi becomes the state president of Jharkhand, Sunil Jakhar - the party's state president of Punjab. pic.twitter.com/j4QSxZbFim
— ANI (@ANI) July 4, 2023
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को अपने नए आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया है। वहीं, ओबीसी नेता राजेंद्र एटीला ने चुनावी राज्य तेलंगाना (Telangana) में अपनी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप चुना है। यह घटनाक्रम तेलंगाना में अपना घर दुरुस्त करने के भाजपा के जोर को उजागर करता है, जहां पार्टी में कई अपेक्षाकृत नए लेकिन शक्तिशाली लोग बंदी संजय कुमार के नेतृत्व के खिलाफ थे। वहीं, बता दें कि संजय कुमार को आने वाले दिनों में मोदी सरकार कैबिनट में तरजीह दी सकती है।
Also Read: मिशन 2024 की तैयारी! BJP ने कई राज्यों के बदले प्रमुख, इन नेताओं को सौंपी कमान
सुनील जाखड़ को पंजाब का अध्यक्ष बनाया
सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब का नया राज्य प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने अश्विनी शर्मा की जगह ली है। सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस के नेता थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ा है और भाजपा में जाकर मिले हैं। जाखड़ कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे बलराम जाखड़ (Balram Jakhar) के बेटे हैं। बाबूलाल मरांडी दीपक प्रकाश की जगह आए हैं। यह फेरबदल उन नेताओं को दी गई प्रधानता के लिहाज से महत्वपूर्ण है जो अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। आगामी कुछ माह में राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly) होने वाले हैं। इन सबके मद्देनजर पार्टी की नजर सभी घटनाक्रम पर है। कर्नाटक में कांगेस की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने हार पर मंथन करते हुए अपनी रणनीति में बदलाव लाने का फैसला किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS