Lok Sabha Elections Exit Poll 2019:गुजरात में कांग्रेस को झटका, भाजपा को 25-26 सीटों का अनुमान

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। तमाम एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं जिनमें भाजपा और एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 25-26 सीटें मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में कांग्रेस ने 0-1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। पिछली बार 2014 में 'आजतक' के एग्जिट पोल सर्वे में 19 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान जताया था लेकिन बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 सीटें जीत ली थी।
आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में बीजेपी को 61 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य के खाते में सात फीसदी वोट गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS