Lok Sabha Elections Exit Polls 2019 : मोदी की वापसी पक्की, कांग्रेस पस्त- जानें पूरा गुणा-गणित

Lok Sabha Elections Exit Polls 2019 : मोदी की वापसी पक्की, कांग्रेस पस्त- जानें पूरा गुणा-गणित
X
exit polls results 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के रविवार शाम आए ज्यादातर एक्जिट पोल 2019 (Exit Poll 2019) के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ एक्जिट पोल (Exit Polls 2019) ने भाजपा नीत राजग को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि कई एक्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में खासा नुकसान हो रहा है। 2014 के आम चुनाव में पार्टी को 71 सीटें मिली थीं।

exit polls results 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के रविवार शाम आए ज्यादातर एक्जिट पोल 2019 (Exit Poll 2019) के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ एक्जिट पोल (Exit Polls 2019) ने भाजपा नीत राजग को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि कई एक्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में खासा नुकसान हो रहा है। 2014 के आम चुनाव में पार्टी को 71 सीटें मिली थीं।

exit polls results 2019

एबीपी नीलसन की मानें तो भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सिर्फ 22 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि न्यूज 18-इपसस और न्यूज24 चाणक्य के अनुसार राजग को 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भगवा पार्टी को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इस बार ज्यादा फायदा होता दिख रहा है।

न्यूज18 इपसस, इंडिया टुडे-एक्सिस और न्यूज24 चाणक्य के एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को क्रमश: 336, 339-368 और 336-364 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, एबीपी न्यूज नीलसन और नेता-न्यूज एक्स के अनुसार सत्तारूढ़ राजग गठबंधन को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कुछ कम सीट मिलेंगी।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए मतदान 19 मई को पूरा हो गया। चुनाव आयोग ने नकदी के दुरुपयोग के मामले में तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द कर दिया था। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला।


वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए। टाइम्स नाउ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं।

सी-वोटर-रिपब्लिक के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है।

इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं। न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 292 से 312 सीटें मिलेंगी जबकि संप्रग को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है। कई एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को खासा नुकसान पहुंचा सकता है।

कुछ एक्जिट पोल की मानें तो इस बार भाजपा गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। वहीं, कुछ एक्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 60 से अधिक सीट मिलने को पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वर्ष 2014 के चुनाव में राजग को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें मिली थीं।


इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल (India Today- Axis Exit Poll) के मुताबिक आंकड़े..

NDAUPAOTHERSSEAT

339-365

77-108

69-95

542/542

* मध्य प्रदेश 29 सीटें..

बीजेपी- 26-28

कांग्रेस- 01-03

बीएसपी- 00-00

* छत्तीसगढ़ 11 सीटें

बीजेपी- 07-08

कांग्रेस- 03-04

अन्य- 00-00

* राजस्थान 25 सीटें

बीजेपी- 23-25

कांग्रेस- 00-02

बीएसपी- 00-00

* महाराष्ट्र 48 सीटें

एनडीए- 38-42

यूपीए- 06-10

अन्य- 00-00

* गोवा 2 सीटें

बीजेपी- 02

कांग्रेस- 00-00

अन्य- 00-00

* गुजरात 26 सीटें

बीजेपी- 25-26

कांग्रेस- 00-01

अन्य- 00-00

* केरल 20 सीटें

एनडीए- 00-01

यूडीएफ- 15-16

एलडीएफ- 03-05

* कर्नाटक 28 सीटें

बीजेपी- 21-25

कांग्रेस- 03-06

अन्य- 00-01

* आंध्र प्रदेश 25 सीटें

बीजेपी 00-00

कांग्रेस 00-00

वाईएसआर 18-20

टीडीपी 04-06

जेएसपी 00-01

* तेलंगाना 17 सीट

बीजेपी 01-03

कांग्रेस 01-03

टीआरएस 10-12

एआईएमआईएम 00-01

* तमिलनाडु 39 सीटें

एनडीए 00-04

यूपीए 34-38

अन्य 00-00

* दिल्ली 7 सीटें

बीजेपी 06-07

कांग्रेस 00-01

आप 00-00

* पंजाब 13 सीटें

एनडीए 03-05

कांग्रेस 08-09

आप 00-01

* हरियाणा 10 सीटें

बीजेपी 08-10

कांग्रेस 00-02

आप 00-00

* उत्तराखंड 5 सीटें

बीजेपी 00-05

कांग्रेस 00-00

बीएसपी 00-00

* जम्मू-कश्मीर 6 सीटें

बीजेपी 02-03

कांग्रेस 00-01

पीडीपी 00-00

एनसी 02-03

* बिहार 40 सीटें

एनडीए 38-40

यूपीए 00-02

* झारखंड 14 सीटें

बीजेपी 12-14

कांग्रेस 00-02

* असम 14 सीटें

बीजेपी 12-14

कांग्रेस 00-02

एआईयूडीआर 00-00

* उत्तर प्रदेश 80 सीटें

बीजेपी 62-68

कांग्रेस 01-02

गठबंधन 10-16

* ओडिशा 21 सीटें

बीजेपी 15-19

कांग्रेस 00-01

बीजेडी 02-06

* पश्चिम बंगाल 42 सीटें

बीजेपी 19-23

कांग्रेस 00-01

टीएमसी 19-22

लेफ्ट 00-00


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story