लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62.30 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर पूरे उत्साह से मतदान हुआ। शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 62.30 फीसदी वोट पडे़। प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिये शाम छह बजे तक औसतन 62.30 फीसदी मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक नगीना में 62.10 फीसदी, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 और फतेहपुर सीकरी में 61.16 फीसदी वोट पडे़। मतदान के दौरान कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें मिलीं। बुलंदशहर में कई स्थानों पर जबकि अलीगढ़ और नगीना में भी कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें सामने आयीं हालांकि चुनाव आयोग ने इनकी पुष्टि नहीं की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी आने पर चिंता जाहिर की। अखिलेश ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग कई बार टेक्नालाजी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में आयोग और सरकार को भरेासा दिलाना चाहिये। सपा, बसपा समेत कई दल उच्चतम न्यायालय तक अपना पक्ष रख चुके हैं। सचाई यह है कि दुनिया में पहले जहां भी ईवीएम से मतदान होता था, वहां अब मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाता है।
उधर बिजनौर जिले के गज्जूपुरा गांव में बूथ नहीं बनाये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मतदान से इंकार कर दिया हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन के समझाने—बुझाने पर लोग वोट डालने पर राजी हो गये। बिजनौर के जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या 300 से कम है और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत यहां के बूथ को दो किलोमीटर के दायरे में स्थित बूथ में ही शामिल कर दिया गया था।
नियम के मुताबिक 300 से कम मतदाताओं वाले बूथ को उससे बड़े बूथ के साथ जोड़ा जा सकता है बशर्ते दोनों को मिलाने पर मतदाताओं की कुल संख्या 1400 से ज्यादा नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या बमुश्किल 200 है। उनके द्वारा बहिष्कार की खबर मिलने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लोगों को समझाया—बुझाया। इसके बाद वे मतदान को तैयार हो गये। उनमें से कुछ तो पहले ही वोट डाल आये थे।
Total voter turnout for 2nd phase of #LokSabhaElections2019 is 61.12%. pic.twitter.com/mw2R25FLWC
— ANI (@ANI) April 18, 2019
Lok Sabha Election Phase 2 Live Update :-
- मथुरा लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 56 प्रतिशत के ऊपर मतदान
- अलीगढ़ लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान
- उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान
- बुलंदशहर लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 51.6 प्रतिशत मतदान की खबर है।
- अलीगढ़ लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 48.77 फीसदी वोटिंग
- दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग सीटों पर पड़े मत प्रतिशत
नगीना लोकसभा - 38.71 प्रतिशत
अलीगढ़ लोकसभा - 37.60 प्रतिशत
आगरा लोकसभा - 38 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी लोकसभा - 35.96 प्रतिशत
अमरोहा लोकसभा - 43.26 प्रतिशत
मथुरा लोकसभा - 36.90 प्रतिशत
बुलंदशहर लोकसभा - 39.70 प्रतिशत
हाथरस लोकसभा - 41.18 प्रतिशत
- अमरोहा से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर अपने बयान से पलट गए हैं। अभी तक वह कह रहे थे कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग हो रही है। पर अब वह कह रहे 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे बल्कि कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग की सूचना दी। किसी पुरुष द्वारा बुर्का पहनकर वोट देने की बात पर वह अब कुछ नहीं बोल रहे हैं।
- अलीगढ़-हाथरस लोकसभा सीट के अतर्गत आने वाले इगलास विधानसभा के बिजौना बुजुर्ग गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के सरकारी स्कूल को बनाए गए बूथ पर सुबह से एक भी वोटर नहीं पहुंचा। प्रशासनिक अफसर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
- उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर हो रहे मतदान में 11 बजे तक 25 फीसदी मतदान हो चुके हैं।
- सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करने के मामले में भाजपा सांसद व प्रत्याशी भोला सिंह को डीएम ने नोटिस जारी की है।
- बुलंदशहर में पोलिंग बूथ के अन्दर जाने को लेकर भाजपा उम्मीदवार भोला सिंह का सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। पोलिंग बूथ के अन्दर जाने से रोके जाने पर भोला सिंह भड़क गए।
- अमरोहा लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार दानिश अली का आरोप, बीजेपी के कार्यकर्ता बुर्का पहनकर कर रहे हैं वोट। इसके पहले भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तवंर ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि बुर्के में आ रही महिलाएं फर्जी वोटिंग कर रही हैं उनका बुर्का हटाकर जांच होनी चाहिए।
- फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने मथुरा लोकसभा के राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Mathura: UP Congress chief Raj Babbar and party's candidate from Fatehpur Sikri casts his vote at the polling booth in Radha Ballabh Inter College, for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/7HoLJ16OCK
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
- अमरोहा के बीजेपी सांसद का बयान, बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग हो रही है। वोट करने जा रही महिलाओं का बुर्का हटाकर जांच हो। बीजेपी सांसद कंवर सिंह तंवर ने फर्जी वोटिंग को लेकर डीएम से शिकायत की।
Kanwar Singh Tanwar,BJP MP candidate from Amroha: Fake voting has happened. Women in burkhas are not being checked for their identity. I heard a man wearing burkha was also caught pic.twitter.com/Yzli3I7Y8P
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
- हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरामऊ में चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर पहुंची बस के परिचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- अलीगढ़ लोकसभा सीट के खाइडोर कानूनगोयन में शादी के बाद अंशु वर्मा ने अपने पति चमन वर्मा के साथ जाकर मतदान किया। चुनाव अधिकारियों ने अंशु वर्मा के इस फैसले को सराहा।
- योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन ब्लॉक के बूथ नंबर 48 अपने मताधिकार का प्रयोग किया
Mathura: UP Cabinet Minister Srikant Sharma casts his vote at booth number 48 in Govardhan block. pic.twitter.com/esqoMtei7C
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
- बुलंदशहर लोकसभा सीट के इमलिया गांव में फर्जी वोटिंग की शिकायत मिली है। यह गांव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हामिद अली का है।
- सुबह 9 बजे का मतदान प्रतिशत
मथुरा लोकसभा सीट पर 9.5 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर लोकसभा सीट पर 10 प्रतिशत
नगीना लोकसभा सीट पर 11.12 प्रतिशत मतदान
अमरोहा लोकसभा सीट 10.72 प्रतिशत
आगरा लोकसभा सीट 11.36 प्रतिशत
- अलीगढ़ लोकसभा सीट पर 23.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस लोकसभा के खैर में 24 फीसदी, बरौली में 23 फीसदी, अतरौली में 24 फीसदी, कोल में 25 और अलीगढ़ विधानसभा में 23 फीसदी मतदान हुआ है।
- मथुरा लोकसभा सीट के गोवर्धन ब्लॉक के गंथोली गांव में बूथ संख्या 46 पर ईवीएम खराब होने के कारण वोटिंग रोक दी है। लोगों की लम्बी कतार लगी हुई है।
Mathura: People queue up outside booth number number 46 in Gantholi village of Govardhan block. The voting is yet to begin here due to EVM malfunction. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/FxM95M7VLi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
- अमरोहा लोकसभा सीट के बूथ संख्या 150 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुका हुआ है। वोटर सुबह से ही लाइन में खड़े हैं।
- अलीगढ़ लोकसभा सीट में कुल 1045 मतदान केंद्र और 2136 मतदेय स्थल बनाएं गए हैं। 7 पिंक मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। साथ ही पूरे लोकसभा में 28 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है। दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।
इन सीटों पर हो रहे मतदान
पश्चिम बंगाल- जलपाईपुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज,
बिहार- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका
ओडिशा- बाढ़गढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल व अस्का
छत्तीसगढ़- राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर
जम्मू-कश्मीर- श्रीनगर व उधमपुर
असम- करीमगंज, सिलचर, मांगलदोई, नगांव व ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट
मणिपुर- आंतरिक मणिपुर
पुडुचेरी- पुडुचेरी
महाराष्ट्र- बुल्ढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
कर्नाटक- उदुपी-चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर और कोलार।
तमिलनाडु- तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई, नागापट्टनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथूकुडी, टेनकासी और कन्याकुमारी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS