Lok Sabha Elections Phase 2 Voting: रजनीकांत से लेकर इन दिग्गजों ने डाले वोट, जानें सबसे पहले कौन पहुंचा

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग जारी है। 13 राज्यों की 97 सीटों पर कई दिग्गजों ने सुबह घर से निकल कर वोट किया है। इसमें साउथ स्टार रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स शामिल हैं। आइए जानते हैं अब तक किसी दिग्गज स्टार या नेता ने वोट किया है...
सबस पहले सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही साउथ सुपर स्टार और नेता रजनीकांत ने मध्य चेन्नई संसदीय सीट के लिए स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।
वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के अल्वरपेत कॉरपोरेशन स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जाकर कमल हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन ने भी वोट डाला। मिस इंडिया वेस्ट बंगाल 2017 का खिताब जीत चुकी शिवांका दीक्षित भी मुंबई में वोट करने पहुंची।
अगर राजनेताओं की बात करें तो सबसे ज्यादा साउथ के नेताओं ने सुबह मतदान केंद्र पर जाकर वोट किया। सबसे पहले तमिलनाडु के शिवगंगा के एक पोलिंग बूथ पर जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वोट डाला। उसके बाद उनके परिवार ने भी वोट डाला।
इसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु साउथ सीट के लिए जयानगर में जाकर एक मतदान केंद्र पर वोटि किया। इसके अलावा कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी भी परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। कनिमोझी ने चेन्नई के अल्वरपेत में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी वोट डाला। अभिनेता प्रकाश राज ने भी वोट डाला।
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने मथुरा के राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Mathura: UP Congress chief Raj Babbar and party's candidate from Fatehpur Sikri casts his vote at the polling booth in Radha Ballabh Inter College, for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/7HoLJ16OCK
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव होना है उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है।
दूसरे चरण में कुल उम्मीदवार
दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं।
इन दिग्गजों की साख दांव पर
इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS