Lok Sabha Elections Result : सट्टा बाजार में एनडीए को 250-275 सीटें, 10% ऊपर-नीचे होने का दांव - आज खुलेगा भाव

इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सट्टा बाजार पूरी तरह से खामोश रहा। सातवें चरण के मतदान होने तथा एग्जिट पोल जारी होने के बाद सट्टा बाजार में हलचल दिखने लगी है। हालांकि सट्टा बाजार में बीजेपी गठबंधन का भाव अन्य राजनीतिक दलों से ऊपर ही रहा है। बावजूद इसके सट्टा बाजार में छत्तीसगढ़ के सटोरिए दांव लगाने से बचते रहे।
गौरतलब है कि सट्टा बाजार पूर्व में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के समय भी खामोश रहा। उस समय भी सभी चरणों के मतदान होने के बाद सटोरियों ने भाव खोला। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम आने के बाद सटोरियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उस समय सटोरियों का आंकलन पूरी तरह से फेल साबित हो गया था।
राजस्थान में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सटोरियों को कांटे की टक्कर होने की उम्मीद थी। जबकि परिणाम सटोरियों की उम्मीद के विपरीत निकला। छत्तीसगढ़ के सटोरिए उस नुकसान की अब तक भरपाई नहीं कर पाए हैं। इसके चलते स्थानीय सटोरिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
छह चरणों में भाव इस प्रकार रहा
सूत्रों की मानें तो पूरे देश में आम चुनाव के परिणाम को लेकर पिछले छह चरणों के हुए मतदान में सटोरियों की नजर में भाजपा गठबंधन मजबूत स्थिति में रहा है। सटोरियों की नजर में भाजपा के 240 सीटों पर जीत का भाव 23 पैसे, 245 पर 35 पैसे, 250 पर एक रुपए और 255 सीटों पर जीत का भाव 1.40 रुपए था। जबकि सटोरियों की नजर में कांग्रेस की 60 सीटों पर जीत का भाव 28 पैसे, 65 सीटों पर 37 पैसे, 70 सीटों पर 55 पैसे और 75 तथा उससे ज्यादा सीटों पर जीत का भाव 1.20 रुपए था।
भाजपा के कम-ज्यादा पर दांव
चुनाव परिणाम का ऊंट किस करवट बैठेगा, इस बात को लेकर सटोरियों में संशय की स्थिति बना हुई है। इसके चलते सटोरियों ने बीच का रास्ता अख्तियार किया है। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सटोरिए भाजपा गठबंधन को 250 से 275 सीट मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही उसमें 10 प्रतिशत सीट ऊपर-नीचे होने की कंडीशन जोड़ रहे हैं। इसके बावजूद सटोरिए रविवार को भाव बताने को तैयार नहीं हुए। सटोरिए मुंबई, दिल्ली, गुजरात के बढ़े खाइवालों से संपर्क करने के बाद सोमवार को भाव खोलने की बात कह रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS