Lok Sabha Elections Results 2019: नतीजों से पहले भाजपा नेता ने बनवाए 2000 किलो लड्डू

लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में ज्यादातर केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस एग्जिट पोल के बाद एनडीए में जहां खुशी की लहर है वहीं विपक्षी दलों में मायूसी छायी हुई है। इस बीच भाजपा के नेताओं ने मतगणना के दो दिन पहले ही मिठाईयां बनवाने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।
मुंबई के बोरीवली में मिठाई की दुकान के कर्मचारी तैयारी कर रहे हैं। दुकान के मालिक का कहना है कि हमें भाजपा के गोपाल शेट्टी (उत्तरी मुंबई लोकसभा उम्मीदवार) की ओर से 1500-2000 किलो मिठाई बनाने का ऑर्डर मिला है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इसलिए वे मोदी जी के मुखौटे पहन रहे हैं।
Sweet shop workers prepare sweets in Borivali, Mumbai ahead of #LokSabhaElections2019 results on 23rd May. Shop owner says,"We've received an order of 1500-2000 kg sweets from BJP's Gopal Shetty (Mumbai North LS candidate). Workers are excited, so they're wearing Modi ji's masks" pic.twitter.com/mJd2yrfVHK
— ANI (@ANI) May 21, 2019
बता दें कि उत्तरी मुंबई से गोपाल शेट्टी के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर चुनावी मैदान में हैं। तमाम टीवी चैनल्स, एजेंसियों ने एग्जिट पोल में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार सत्ता में रहेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS