देश की जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है: कैप्टन अभिमन्यू

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। हरियाणा में इस बार बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा में मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है। रुझानों में यहां बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
इस बीच हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, हरियाणा की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद की राजनीति को नकारते हुए विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया है। भारत मां के बेटे नरेंद्र मोदी को फिर से जनादेश देने के लिए भारत की जनता को नमन करता हूं।
उन्होंने कहा, जनता ने एक बार फिर जो सेवा करने का अवसर दिया उसे हम स्वीकार करते हैं और विश्वास दिलाते हैं पहले से ज्यादा सकंल्पित होकर, मजबुत होकर और पहले से ज्यादा मेहनत के साथ नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा, हरियाणा की जनता का जनादेश आसमान में साफ दिखाई दे रहा है। जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
जनता ने साढ़े चार वर्ष से अधिक चलने वाली मनोहर लाल जी की सरकार और मोदी जी के नेतृत्व पर मोहर लगाने का काम किया है अपना आशीर्वाद दिया है। आप बहुत जल्द मीडिया के माध्यम से देश को पता चल जाएगा कि हरियाणा में 10 की 10 सीट भाजपा ने जीती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता से जुड़कर काम कर रहा था। वहीं विपक्ष खानदानों की राजनीति में उलझा हुआ था। सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रहा था। जनता ने अच्छी तरह से समझा और फिर सच्ची जनसेवा करने वाले के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। विपक्ष को समझ जाना चाहिए यहां जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। सबका साथ सबका विकास की राजनीति चलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS