Lok Sabha Elections Results 2019 Live: राहुल गांधी ने ली हार की जिम्मेदारी, PM और BJP को दी बधाई

X
लोकसभा चुनाव 2019 के रूझान सामने आने के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार आने जा रही है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में हार की जिम्मेदारी ली है। राहुल ने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि जनता मालिक है और आज लोगों ने स्पष्ट रूप से अपना निर्णय दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को बधाई देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि आज यह चर्चा करने का दिन नहीं है कि मैं क्या सोचता हूं, क्योंकि भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी उनके प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एक भारतीय के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी में अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं फसले का सम्मान करता हूं और स्मृति ईरानी जी को बधाई देता हूं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story