चुनाव रिजल्ट 2019: केरल में सभी 20 सीटों पर कांग्रेस-यूडीएफ आगे, वायनाड सीट पर राहुल गांधी की बढ़त

केरल में शुरुआती रुझान के अनुसार सभी 20 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाकपा के सी. पी. सुनीर से 34989 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजग उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली काफी पीछे चल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद शशि थरूर अपने प्रतिद्वंद्वी के राजाशेखरन से 2452 मतों से आगे चल रहे हैं।
एर्नाकुलम निर्वाचन सीट पर कांग्रेस के हिबी ईडेन माकपा के पी राजीव से 17748 मतों से आगे चल रह हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अल्फोंस कन्नमथनम को अभी 13443 मत मिले है।
मावेलीक्करा में कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा-एलडीएफ से 1719 मतों से आगे चल रहे हैं। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ वायाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की 543 में 542 सीटों पर चुनाव के लिये सात दौर की मतगणना के बाद सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS